बरेली : बरेली में मंगलवार की सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वहां एंबुलेंस और डीसीएम की जोरदार टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सीएम योगी ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दु:ख जताया है। अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम ने अधिकारियों से मृतकों के परिवारीजनों की पूरी मदद करने और घायलों का समुचित इलाज कराने को कहा है।
मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। फतेहगंज के दिल्ली हाइवे पर यह दुर्घटना हुई है। मरने वाले सभी लोग एंबुलेंस में सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेज दिया है। मरने वालों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 31, 2022
बताया जा रहा है कि दिल्ली हाइवे पर विपरीत दिशाओं से आ रही एंबुलेंस और डीसीएम के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार 7 लोगों की मौत हो गई।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
