• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी

बुरी आदत है, मर्यादा रखो; अरविंद केजरीवाल पर दूसरे देशों की टिप्पणी से भड़के जयशंकर

April 3, 2024
पुराना चेक बाउंस मामला: राहत नहीं मिलने पर राजपाल यादव तिहाड़ जेल पहुंचे

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने की जेल

July 10, 2026
आईवीएफ सेवाओं की होगी समीक्षा, महिला आयोग ने गठित किया विशेषज्ञ पैनल

आईवीएफ सेवाओं की होगी समीक्षा, महिला आयोग ने गठित किया विशेषज्ञ पैनल

July 10, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

लगातार हार से टीम इंडिया पर संकट, ओलंपिक 2026 की डायरेक्ट एंट्री खतरे में

July 10, 2026
ममता बनर्जी

ममता के बयान से गरमाई बंगाल की राजनीति, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

July 10, 2026
“वेलकम टू द जंगल” का धमाका, ट्रेलर ने दिलाई IMDb में नंबर-1 रैंकिंग

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मचाया धमाल, कमाई पहुंची 125 करोड़ के पार

July 10, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश

July 10, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों पर सरकार का बड़ा अपडेट, सप्लाई को लेकर स्थिति साफ

July 10, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 10 जुलाई को भी कीमतें स्थिर; ग्राहकों को राहत

July 10, 2026
कैनबरा में पीएम मोदी की अहम बैठक, भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को मिला व्यापक समर्थन

कैनबरा में पीएम मोदी की अहम बैठक, भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को मिला व्यापक समर्थन

July 10, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का सख्त संदेश: संघर्ष क्षेत्रों में यौन हिंसा पर जीरो टॉलरेंस

July 10, 2026
पाकिस्तान में नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मांतरण पर यूरोपीय संसद ने जताई चिंता

पाकिस्तान में नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मांतरण पर यूरोपीय संसद ने जताई चिंता

July 10, 2026
जेडी वेंस

अमेरिकी नौकरियां अमेरिकियों के लिए, विदेशी धोखेबाजों के लिए नहीं: जेडी वेंस

July 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

बुरी आदत है, मर्यादा रखो; अरविंद केजरीवाल पर दूसरे देशों की टिप्पणी से भड़के जयशंकर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 3, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी

File Photo

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दूसरे देशों की टिप्पणियों को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के आंतरिक विषयों में बेवजह की टीका-टिप्पणी से बचना चाहिए। दूसरे देशों को अपनी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। इस तरह के किसी भी हस्तक्षेप पर सख्त जवाब मिलेगा। हाल ही के दिनों में दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका, जर्मनी और संयुक्त राष्ट्र के राजनयिकों ने बयान जारी करते हुए भारत पर नजर बनाए रखने की बात कही थी।

भारत के आंतरिक मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय समुदायों की ओर से की जा रही टिप्पणियों के खिलाफ भारत ने कड़ा विरोध जताया है। जयशंकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी ने संयुक्त राष्ट्र के एक व्यक्ति से (केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में) पूछा, और उन्होंने कुछ जवाब दिया। लेकिन अन्य मामलों में, मैं बहुत स्पष्ट रूप से कहूंगा कि ये पुरानी आदतें हैं, बुरी आदतें हैं।’’जयशंकर ने राष्ट्रों की संप्रभुता का सम्मान करने और एक-दूसरे के घरेलू मामलों में दखल देने से दूर रहने के महत्व पर जोर दिया।

मर्यादा बनाए रखो
उन्होंने कहा, ‘‘देशों के बीच एक खास मर्यादा है। हम संप्रभु देश हैं, हमें एक दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, हमें एक दूसरे की राजनीति के बारे में टीका-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।’’ विदेश मंत्री ने कहा कि कुछ शिष्टाचार और परंपराएं होती हैं, जिनका अंतरराष्ट्रीय संबंधों में पालन किया जाना चाहिए। अगर कोई देश भारत की राजनीति पर टिप्पणी करता है तो उन्हें हमसे बहुत कड़ा जवाब मिलेगा और यह हुआ भी है। जयशंकर ने आगे कहा, ‘‘हम विश्व के सभी देशों से आग्रह करते हैं कि दुनिया के बारे में आपके अपने विचार हैं, लेकिन किसी भी देश को खासकर दूसरे देश की राजनीति पर टिप्पणी करने का किसी को अधिकार नहीं है।’’

अमेरिकी राजनयिक को तलब कर चुकी सरकार
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया के अमेरिकी विदेश विभाग के आह्वान के विरोध में अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया था। इसी तरह का विरोध जर्मनी के समक्ष भी दर्ज कराया गया। मंत्रालय ने एक कड़ा बयान जारी कर कहा था कि कूटनीति में विभिन्न देशों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है।

अरुणाचल पर चीन को खरी-खरी
जयशंकर ने यहां मीडिया के साथ बातचीत में, अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों के नाम बदलने के चीन के प्रयासों की भी निंदा करते हुए इसे अतार्किक करार दिया और एक बार फिर से कहा कि पूर्वोत्तर राज्य भारत का एक अभिन्न हिस्सा है। चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों के लिए नये नामों की चौथी सूची जारी करने के जवाब में, जयशंकर ने इस क्षेत्र पर भारत के रुख को दोहराया और इस बात पर जोर दिया कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा।

Previous Post

मायावती के अलावा धुआंधार प्रचार में उतरेंगे आकाश आनंद-सतीश मिश्र

Next Post

सिर्फ 5 दिन में 1700 करोड़ की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर गूंजी ‘गॉडजिला’ की दहाड़

Next Post
सिर्फ 5 दिन में 1700 करोड़ की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर गूंजी ‘गॉडजिला’ की दहाड़

सिर्फ 5 दिन में 1700 करोड़ की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर गूंजी 'गॉडजिला' की दहाड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने की जेल
  • आईवीएफ सेवाओं की होगी समीक्षा, महिला आयोग ने गठित किया विशेषज्ञ पैनल
  • लगातार हार से टीम इंडिया पर संकट, ओलंपिक 2026 की डायरेक्ट एंट्री खतरे में
  • ममता के बयान से गरमाई बंगाल की राजनीति, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मचाया धमाल, कमाई पहुंची 125 करोड़ के पार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In