• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

लगातार हार से टीम इंडिया पर संकट, ओलंपिक 2026 की डायरेक्ट एंट्री खतरे में

July 10, 2026
आईवीएफ सेवाओं की होगी समीक्षा, महिला आयोग ने गठित किया विशेषज्ञ पैनल

आईवीएफ सेवाओं की होगी समीक्षा, महिला आयोग ने गठित किया विशेषज्ञ पैनल

July 10, 2026
ममता बनर्जी

ममता के बयान से गरमाई बंगाल की राजनीति, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

July 10, 2026
“वेलकम टू द जंगल” का धमाका, ट्रेलर ने दिलाई IMDb में नंबर-1 रैंकिंग

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मचाया धमाल, कमाई पहुंची 125 करोड़ के पार

July 10, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश

July 10, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों पर सरकार का बड़ा अपडेट, सप्लाई को लेकर स्थिति साफ

July 10, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 10 जुलाई को भी कीमतें स्थिर; ग्राहकों को राहत

July 10, 2026
कैनबरा में पीएम मोदी की अहम बैठक, भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को मिला व्यापक समर्थन

कैनबरा में पीएम मोदी की अहम बैठक, भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को मिला व्यापक समर्थन

July 10, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का सख्त संदेश: संघर्ष क्षेत्रों में यौन हिंसा पर जीरो टॉलरेंस

July 10, 2026
पाकिस्तान में नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मांतरण पर यूरोपीय संसद ने जताई चिंता

पाकिस्तान में नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मांतरण पर यूरोपीय संसद ने जताई चिंता

July 10, 2026
जेडी वेंस

अमेरिकी नौकरियां अमेरिकियों के लिए, विदेशी धोखेबाजों के लिए नहीं: जेडी वेंस

July 10, 2026
इज़राइल-ईरान तनाव फिर बढ़ा, रक्षा मंत्री ने दी दोबारा सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

इजरायल की ईरान को चेतावनी, कहा- जरूरत पड़ी तो और ताकत से करेंगे हमला

July 10, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील पर कांग्रेस का वार, जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा

July 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

लगातार हार से टीम इंडिया पर संकट, ओलंपिक 2026 की डायरेक्ट एंट्री खतरे में

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 10, 2026
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन में अचानक गिरावट देखने को मिल रही है। खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। आयरलैंड जैसी टीम के खिलाफ भी भारत को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड दौरे पर भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पिछले छह टी20 मुकाबलों में भारतीय टीम को पांच मैचों में हार मिली है।

लगातार खराब प्रदर्शन का असर अब टीम इंडिया की ओलंपिक 2026 की राह पर भी पड़ सकता है। अगर हार का सिलसिला जारी रहा तो भारत की डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की उम्मीदों को झटका लग सकता है।

महाद्वीपीय रैंकिंग के आधार पर मिलेगा ओलंपिक टिकट

आईसीसी ने ओलंपिक 2026 के लिए पुरुष क्रिकेट टीमों के क्वालिफिकेशन का प्रारूप जारी कर दिया है। इसके अनुसार, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया महाद्वीपों की टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाली टीमों को सीधे ओलंपिक में जगह मिलेगी।

मेंस कैटेगरी में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें चार टीमें अपने-अपने महाद्वीपों की टॉप रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करेंगी, जबकि एक स्थान मेजबान देश के लिए होगा। इसके अलावा एक टीम आईसीसी ओलंपिक क्वालीफायर के जरिए पहुंचेगी।

अभी भारत एशिया की नंबर-1 टीम

फिलहाल भारतीय टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर काबिज है और इसी वजह से एशिया की शीर्ष टीम भी है। हालांकि, अगर इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत हार जाता है तो उसकी नंबर-1 रैंकिंग खतरे में पड़ सकती है।

साल 2026 के अंत तक अगर भारत का खराब प्रदर्शन जारी रहता है और कोई दूसरी एशियाई टीम रैंकिंग में उससे आगे निकल जाती है, तो भारत की ओलंपिक में सीधी एंट्री मुश्किल हो सकती है।

पाकिस्तान के पास भी मौका

इस समय पाकिस्तान एशिया की दूसरी सबसे बेहतर रैंकिंग वाली टीम है। अगर भारतीय टीम आने वाले टी20 मुकाबलों में लगातार हारती है और पाकिस्तान अपने मैच जीतता रहता है, तो 31 दिसंबर 2026 तक रैंकिंग में पाकिस्तान भारत से आगे निकल सकता है।

ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को ओलंपिक की सीधी टिकट मिल सकती है, जबकि भारत को ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले खेलने पड़ सकते हैं। वहां जीत हासिल करने के बाद ही भारतीय टीम ओलंपिक में जगह बना पाएगी।

श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर पर बढ़ा दबाव

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की जोड़ी पर भी अब दबाव बढ़ गया है। दोनों के नेतृत्व में टीम अभी तक एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं रही है।

आयरलैंड में दो और इंग्लैंड दौरे पर चार टी20 मुकाबले खेलने के बावजूद भारतीय टीम जीत का खाता नहीं खोल सकी है। इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में भारत को तीन में हार मिली, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। ऐसे में आने वाले मुकाबले टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

Previous Post

ममता के बयान से गरमाई बंगाल की राजनीति, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Next Post

आईवीएफ सेवाओं की होगी समीक्षा, महिला आयोग ने गठित किया विशेषज्ञ पैनल

Next Post
आईवीएफ सेवाओं की होगी समीक्षा, महिला आयोग ने गठित किया विशेषज्ञ पैनल

आईवीएफ सेवाओं की होगी समीक्षा, महिला आयोग ने गठित किया विशेषज्ञ पैनल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आईवीएफ सेवाओं की होगी समीक्षा, महिला आयोग ने गठित किया विशेषज्ञ पैनल
  • लगातार हार से टीम इंडिया पर संकट, ओलंपिक 2026 की डायरेक्ट एंट्री खतरे में
  • ममता के बयान से गरमाई बंगाल की राजनीति, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मचाया धमाल, कमाई पहुंची 125 करोड़ के पार
  • बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In