मुंबई:करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ इस वक्त सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। 7 साल बाद करण निर्देशन के क्षेत्र में वापस लौटे हैं। फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। करण की फिल्म को लेकर कंगना रनौत लगातार उन पर निशाना साधे हुए हैं। सिर्फ करण ही नहीं वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर भी कुछ ना कुछ कमेंट कर रही हैं। इस बार उन्होंने करण जौहर का वीडियो शेयर किया और कहा कि वह पैसे देकर फ्लॉप फिल्मों को हिट करा देते हैं।
शेयर किया एडिटेड वीडियो
कंगना ने जो वीडियो शेयर किया है वह कुछ सेकेंड है। वीडियो के आगे और पीछे का हिस्सा हटा दिया गया है और इसे सुनकर ऐसा लगता है कि वह बॉक्स ऑफिस पर बात कर रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में करण अपनी किताब पर चर्चा कर रहे थे जबकि दूसरे हिस्से में क्रिटिक्स को लेकर चर्चा कर रहे थे। करण का यह एडिटेड वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि वह जैसे अपने लिए कह रहे हैं जबकि ऐसा नहीं है। इस एडिटेड वीडियो के जरिए कंगना ने फिल्मेकर पर निशाना साधा है।
फिल्ममेकर पर साधा निशाना
कंगना ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘वाह, करण जौहर जी बोल रहे हैं कि मैं पैसे फेंक के कुछ भी करवा सकता हूं… वह कुछ भी दिखा सकते हैं। फ्लॉप को हिट, हिट को फ्लॉप, दिन को रात, रात को दिन साबित कर सकता हूं सिर्फ पैसे फेंक के। क्या आपको लगताा है करण जौहर सही बोल रहे हैं।’
रिटायर होने की दी सलाह
इससे पहले कंगना ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को डेली सोप बताया। उन्होंने लिखा कि नेपो गैंग का वही सास बहू का रोना। 250 करोड़ रुपये खर्चकर उन्हें डेली सोप बनाने की जरूरत क्यों पड़ी। दूसरी बार एक ही फिल्म बनाने के लिए करण जौहर को शर्म आनी चाहए। वह खुद को भारतीय सिनेमा का ध्वजवाहक कहते हैं और इंडस्ट्री को लगातार पीछे ले जा रहे हैं। पैसे बर्बाद मत करो। इंडस्ट्री के लिए भी अच्छा वक्त नहीं है। रिटायर हो जाओ और युवाओं को फिल्म देखने दो।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

