• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सीएम योगी

ब्याज मुक्त होगा पांच लाख रुपये तक का लोन, युवा उद्यमियों को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान

June 28, 2024
शशि थरूर

लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है

April 18, 2026
प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

April 18, 2026
महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

April 18, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”

April 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर

April 18, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 18, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 18, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

बैंकों ने सोना–चांदी के आयात ऑर्डर रोके, सप्लाई बाधित होने की आशंका

April 18, 2026
सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

April 18, 2026
अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

April 18, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 18 अप्रैल 2026

April 18, 2026
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

ब्याज मुक्त होगा पांच लाख रुपये तक का लोन, युवा उद्यमियों को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 28, 2024
in उत्तर प्रदेश, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीएम योगी

File Photo

लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक के ऋण को ब्याज मुक्त किया जाएगा। इसके जरिए 10 साल में 10 लाख सूक्ष्म उद्यमियों को इससे जोड़ने का लक्ष्य है।  योगी ने यह बातें गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने झांसी में रानी लक्ष्मीबाई प्लेज पार्क प्रदेश का 11वां प्लेज पार्क का लोकार्पण किया। साथ ही एमएसएमई यूनिट्स को बैंकों द्वारा 20 हजार करोड़ के ऋण वितरण का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने पीएमईजीपी, एमवाईएसवाई, ओडीओपी व मुद्रा योजना के लाभार्थियों को ऋण तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी व केवीआईबी के लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आरएएमपी (रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) योजना का भी शुभारंभ किया।

ख्यमंत्री ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 तक एमएसएमई उद्यमियों के बीच हताशा और निराशा थी। 2017 के बाद से लगातार किये गये प्रयास के फलस्वरूप आज हमारा एमएसएमई उद्योग प्रदेश के विकास की रीढ़ बन चुका है। यूपी आज देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था, रोजगार देने के मामले में नंबर एक है।

प्रदेश में 90 लाख से अधिक एमएसएमई इकाई

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज हम इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए प्रदेश के एमएसएमई प्रोडक्ट की शोकेसिंग करने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज 20 हजार करोड़ से अधिक के ऋण की सुविधा उद्यमियों को प्राप्त होने जा रही है। इसके साथ ही रैम्प योजना के तहत बंद हो रही इकाइयों के उत्थान का काम किया गया है।

औद्योगिक वातावरण के लिए एमएसएमई आवश्यक

मुख्यमंत्री ने डिफेंस उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश में डिफेंस कॉरीडोर बन रहा है। डिफेंस कॉरिडोर में अब तक 24 हजार करोड़ के निवेश को हमने यहां लागू कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सितंबर में इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होने जा रहा है। इसके जरिए हमें अपने प्रदेश के प्रोडक्ट की बेहतरीन मार्केटिंग का अवसर मिलता है।

सरकार हर स्तर पर अपने उद्यमियों के साथ

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार एमएसएमई उद्यमियों को मुख्यमंत्री उद्यमी बीमा का कवर देती है, अब तक 24 लाख से अधिक उद्यमियों ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके तहत अगर किसी आपदा की चपेट में कोई उद्यमी आता है तो उसे 5 लाख रुपये तक का लाभ सरकार प्रदान करेगी। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, आईआईडीसी मनोज कुमार, प्रमुख सचिव, आलोक कुमार, समीर रंजन पंडा सहित मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री से सम्मानित हुए हस्तशिल्पी, कारीगर और उद्यमी 

मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान के लाभार्थी सीतापुर के गुरदीप सिंह, लखनऊ की आकांक्षा गौतम, लखनऊ की रूबी देवी और गोरखपुर की माधुरी शर्मा को टूलकिट वितरित किया। इसके अलावा लखनऊ के रंजीत, बाराबंकी के संजय कुमार, लखनऊ के कल्लू कुम्हार को सम्मानित किया। साथ ही पुष्प कुमार सिंह, साधना सिंह, आलोक कुमार गुप्ता, अमित सिंह, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, रमेश नारायण दुबे, मो. आदिल बेग को विभिन्न उद्यमों के लिए ऋण प्रदान किया।

Previous Post

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले नहीं करनी चाहिए शादी, कहा-अगर किसी से प्यार…

Next Post

रोहित-अक्षर समेत इन छह ने दिलाया फाइनल का टिकट, ENG से भी बदला पूरा

Next Post
रोहित-अक्षर समेत इन छह ने दिलाया फाइनल का टिकट, ENG से भी बदला पूरा

रोहित-अक्षर समेत इन छह ने दिलाया फाइनल का टिकट, ENG से भी बदला पूरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है
  • प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70
  • महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत
  • कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”
  • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In