डेस्क:जैकी श्रॉफ और आयशा की लव मैरिज थी। दोनों ने अपने रिलेशन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। आयशा जहां अच्छे परिवार से थीं, वह अमीर थीं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ जैकी श्रॉफ चॉल में रहते थे। अब जैकी ने बताया कि कैसे आयशा ने अच्छी खासी लाइफ को छोड़कर जैकी के साथ रहने का फैसला किया और इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
अपना घेर बेचकर जैकी के लिए लिया घर
जैकी ने कहा, ‘मेरा घर 30 रुपये में चल रहा था और मैं चॉल में रहता था। मुझसे किसी को कोई उम्मीद नहीं थी। मेरी पत्नी मेरे साथ चॉल में रही, वह वॉशरूम के लिए लाइन में लगती थीं। मैं 33 साल तक चॉल में रहा था।’ जैकी ने बताया कि आयशा के पिता वीर चक्र अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके थे। वह एयर वाइस मार्शल थे। आयशा ने जैकी के स्ट्रगल के दिनों में उनकी फाइनेंशियल मदद की थी। जैकी ने कहा, ‘मेरी पत्नी ने अपना घर बेच दिया था ताकि मैं घर ले सकूं। उन्होंने मेरा हमेशा ध्यान रखा है।’
जैकी से पूछा गया कि क्या आयशा के पिता को उनकी शादी से दिक्कत थी तो जैकी ने कहा, ‘नहीं, उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। उन्हें शायद पता था कि मेरे इरादे गलत नहीं थे। उन्होंने मुझपर विश्वास दिखाया और मैं कभी उनको विश्वास तोड़ा भी नहीं है।’
कैसे हुआ दोनों को प्यार
जैकी ने आयशा के साथ अपनी मुलाकात के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें आयशा से पहली नजर में प्यार हो गया था। जैकी ने कहा, ‘आयशा बस से जा रही थीं और मैं बाइक में था। वो मेरे दोस्त की बाइक थी और मैं उसके बिल्डिंग में जा रहा था क्योंकि उसके पास पूल टेबल था। मैंने रास्ते में आयशा को देखा। आयशा बस में बैठी थी और उनके हाथ में फ्लैग था। वह मार्च पास्ट से आ रही थीं। उस वक्त शायद वह 14-15 साल की थीं और मैंने तभी खुद से कहा कि यही मेरी लेडी हैं और मैं इससे ही शादी करूंगा।’
जैकी ने फिर बताया कि जब आयशा नीचे उतर गईं तो दोनों ने बात की फिर 2 दिन बाद आयशा की दोस्त ने जैकी से कहा कि आयशा को लगता है कि तुम्हें एक्टर बनना चाहिए। इसके बाद जैकी और आयशा साथ में ऑडिशन देने गए, लेकिन उन्हें रोल नहीं मिला। हालांकि दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
जैकी ने यह भी बताया कि दोनों ने साथ में तेरी बाहों में फिल्म का भी ऑडिशन दिया था जिसमें जैकी तो सेलेक्ट नहीं हुए, लेकिन आयशा को लीड एक्ट्रेस का रोल मिल गया था।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

