• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
छपरा हिंसा: रोहिणी पर हमले की FIR दर्ज, लालू ने डीएम-एसपी से की बात

छपरा हिंसा: रोहिणी पर हमले की FIR दर्ज, लालू ने डीएम-एसपी से की बात

May 22, 2024
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

June 4, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

छपरा हिंसा: रोहिणी पर हमले की FIR दर्ज, लालू ने डीएम-एसपी से की बात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 22, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
छपरा हिंसा: रोहिणी पर हमले की FIR दर्ज, लालू ने डीएम-एसपी से की बात

छपरा। बिहार के छपरा में चुनावी हिंसा के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। टाउन थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा स्थित मतदान केंद्र संख्या 318 और 319 पर सोमवार को मतदान के दौरान शाम में हुई आरजेडी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत्त हुई। इस दौरान पत्थरबाजी, गाली-गलौज एवं लाठी-डंडे चलाने का आरोप है। पोलिंग एजेंट नवल किशोर ने टाउन थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि रोहिणी आचार्य पर जानलेवा हमला किया गया और उनसे गाली-गलौज की गई। वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सारण के डीएम और एसपी से अलग-अलग फोन पर बात कर इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, सारण के एसपी गौरव मंगला ने टाउन थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है।

टाउन थाने में दर्ज एफआईआर में बताया गया कि रोहिणी आचार्य तेलपा स्थित पोलिंग बूथ पर वोटिंग के दिन शाम में पहुंचीं थीं। बूथ पर मौजूद लोगों से वह कह रही थीं कि आपने वोट दे दिया तो यहां से जाइए। इसी बात को लेकर गाली-गलौज और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। टाउन थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

दूसरी ओर, मंगलवार सुबह इसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में आरजेडी समर्थक की जान चली गई। पुलिस इस घटना की जांच बारीकी से कर रही है। जांच के लिए फॉरेंसिक लैब की टीम भिखारी ठाकुर चौक पर पहुंची और वहां से कुछ सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गई। फायरिंग की घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी डॉ गौरव मंगला ने टाउन थाना इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापरवाही पाई गई है। इसी को देखते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

संजीव कुमार को नगर थाने की कमान
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद नगर थानाध्यक्ष की कमान संजीव कुमार को दी गई है। डीएम ने लाइन हाजिर किए गए अश्विनी कुमार तिवारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी आयोग को अनुशंसा की है। बड़ा तेलपा बूथ पर सोमवार को हंगामा एवं पथराव के बाद मंगलवार को चुनावी हिंसा की हुई वारदात को लेकर चुनाव आयोग ने सारण के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। तेलपा बूथ संख्या 318, 319 पर हुए मतदान की विस्तृत जानकारी से भी अवगत कराने का आयोग ने कहा है।

घटनास्थल वाले बूथ पर आरजेडी और बीजेपी, दोनों का दबदबा
मतदान के दिन सारण संसदीय क्षेत्र के जिला मुख्यालय के समीप स्थित एक ही भवन में स्थित दो मतदान केंद्र अचानक चर्चा में आ गए। आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के सोमवार को मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद बवाल एवं पथराव हुआ था। उनके साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया था। इस मतदान केंद्र पर आरजेडी और बीजेपी दोनों दलों के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। दोनों पार्टी के समर्थक मतदान केंद्र पर सुबह से लेकर शाम तक डटे रहे। रोहिणी यहां जब दो से ज्यादा बार पहुंचीं तो बीजेपी समर्थक भड़क गए। बूथ नंबर 31 प्राथमिक विद्यालय बड़ा तेलपा मठिया महाबीर स्थान दांया भाग में कुल वोटर 985 है। महिला मतदाता 437, पुरुष 548 हैं। मतदान में 548 लोगों ने भाग लिया। बूथ नंबर 319 प्राथमिक विद्यालय बड़ा तेलपा मठिया महावीर स्थान बांया भाग में कुल वोटर 735 हैं। महिला वोटर 343 हैं। पुरुष-392 है।

Previous Post

कौन हैं भारतवंशी जया बडिगा? अमेरिका के कैलिफोर्निया में बनेंगी जज

Next Post

सुने तेजी यादव आ रहे हैं.. नन्हीं फैन ने तेजस्वी को एयरपोर्ट पर पकड़ा

Next Post
सुने तेजी यादव आ रहे हैं.. नन्हीं फैन ने तेजस्वी को एयरपोर्ट पर पकड़ा

सुने तेजी यादव आ रहे हैं.. नन्हीं फैन ने तेजस्वी को एयरपोर्ट पर पकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा
  • तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं
  • लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार
  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In