मुंबई:फिल्ममेकर और क्रिटिक्स कमाल आर खान (केआरके) बॉलीवुड के हर बड़े सितारे से पंगे लेने से नहीं चूकते। उनके ट्वीट्स पर यूजर्स के जबरदस्त रिएक्शन आते हैं। शनिवार को शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान‘ का नया पोस्टर लॉन्च किया गया। शाहरुख की आने वाली फिल्मों को लेकर वैसे ही फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है। ‘पठान‘ का पोस्टर फैन्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। शाहरुख खान रफ एंड टफ लुक में दिखे। पोस्टर में उनका बैक लुक है। उनके हाथ में बड़ी सी बंदूक है। इस बीच केआरके ने इसमें खामियां तो निकाली हीं, साथ ही बताया कि यह चोरी का पोस्टर है।
शेयर किए दो पोस्टर
‘पठान‘ के नए पोस्टर पर केआरके ने कई ट्वीट्स किए। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि यह ओरिजनल पोस्टर नहीं है। केआके ने दो पोस्टर शेयर किए हैं, एक ‘पठान‘ का है और एक हॉलीवुड एक्टर इड्रिस एल्बा (Idris Elba) की आने वाली फिल्म ‘बीस्ट‘ का है। दोनों पोस्टर के कलर करेक्शन से लेकर एक्टर्स के खड़े होने में समानताएं देखी जा सकती हैं। दोनों ही एक्टर्स के हाथों में बंदूक है।
‘पोस्टर भी ओरिजनल नहीं‘
केआरके ने इसके साथ ट्वीट में लिखा- ‘ओह गॉडी, कॉपीवुड कभी नहीं सुधरेगा। पोस्टर भी चोरी का। पोस्टर भी ओरिजनल नहीं बना सकते।‘
‘कुछ भी दिखा रहे‘
इससे पहले केआरके ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘मेरा सीधा सवाल है, अगर निर्देशक, अभिनेता और निर्माता के पास लॉजिक वाले पोस्टर के लिए भी साथ में दिमाग नहीं है तब वो एक अच्छी फिल्म कैसे बना सकते हैं? ये सब 90 के दशक में चलता था कि कुछ भी दिखा दो। अब यह काम नहीं करता।‘
रिलीज डेट आई सामने
बता दें कि ‘पठान‘ के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इसमे शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य कलाकार होंगे। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
