• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा नुकसान कराएगी ‘अंतर्कलह

सीएम गहलोत-पायलट के बीच शह-मात का खेल जारी

April 30, 2022
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
अजित पवार का निधन: शरद पवार की अपील—इस त्रासदी पर राजनीति न हो

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, रूटीन जांच के लिए हुए एडमिट

April 21, 2026
करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

करुणा इंसानियत का सर्वोपरि गुण है — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

April 21, 2026
कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

कोलकाता के प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल में आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

April 21, 2026
मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

April 21, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

April 21, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव, सप्लाई को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

April 21, 2026
कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी

कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

सीएम गहलोत-पायलट के बीच शह-मात का खेल जारी

प्रदेश प्रभारी अजय माकन 21 मई को सियासी खींचतान पर करेंगे बात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 30, 2022
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा नुकसान कराएगी ‘अंतर्कलह

File Photo

जयपुर:राजस्थान कांग्रेस में वर्चस्व की की लड़ाई अंतिम मुकाम पर पहुंच गई है। प्रदेश की सियासत पिच के दो खिलाड़ी सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच शह-मात का खेल जारी है। कांग्रेस आलाकमान के सख्त निर्देश के बाद बयानबाजी भले ही बंद हो गई हो लेकिन खींचतान कम नहीं हुई है। गहलोत-पायलट खेमों के बीच शह-मात का खेल जारी है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार 21 मई को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन जयपुर आ रहे हैं। इस दौरान माकन दोनों नेताओं से मिलकर सियासी खींचतान पर बात कर सकते हैं। प्रदेश में लंबित राजनीति नियुक्तियों, जिला और ब्लाॅक अध्यक्षों के नियुक्तियों पर विस्तार से चर्चा कर आने वाले दिनों में फैसले का ग्राउंड तैयार कर सकते हैं। राज्य में तीसरी राजनीतिक नियुक्तियों की सूची का इंतजार किया जा रहा है ।

प्रदेश प्रभारी अजय माकन जयपुर के कोटपूतली में 21 मई को आजादी की गौरव यात्रा की सभा को संबोधित करेंगे, हालांकि असली वजह खींचतान मिटाने की कवायद है। माकन सीएम गहलोत-पायलट से मिलकर माहौल को सहज बनाने की कवायद करेंगे। सीएम अशोक गहलोत मुंबई दौरा समाप्त कर राजधानी जयपुर लौट आए है। सीएम गहलोत के एक सप्ताह में दो बार मुंबई दौरे से सियासत के जानकार अचरज में है। आखिर सीएम गहलोत अचानक बार-बार मुंबई क्यों जा रहे हैं? भाजपा का आरोप है कि सीएम गहलोत की कुर्सी खतरे में है। इसलिए मुंबई में जाकर सियासी मैनेज करने में लगे हुए है। सीएम के मुंबई जाने के पीछे वजह कुछ भी रही हो लेकिन, प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाने खींचतान बढ़ती जा रही है। कांग्रेस आलाकमान की सख्ती के बावजूद दोनों नेता खामोश है। लेकिन समर्थक एक-दूसरे पर निशाना साध रहे है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट प्रदेश में सियासी दौरे कर अपने समर्थकों को मुखर होने का संदेश दे रहे हैं।

हाल ही में अजमेर में गहलोत- पायलट समर्थक आमने-सामने हो गए थे। आजादी की गौरव यात्रा का अजमेर में भव्य स्वागत कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर प्रभारी मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया की बैठक में गहलोत-पायलट गुट की खींचतान खुलकर सामने आ गई। पायलट समर्थक कार्यकर्ताओं ने अजमेर में गौरव यात्रा के दौरान सचिन पायलट को बुलाए जाने का प्रस्ताव रखा। जवाब में गहलोत समर्थकों ने भी सीएम अशोक गहलोत को बुलाए जाने का प्रस्ताव रखा। कांग्रेस नेता मुजफ्फर भारती ने पायलट को बुलानी की मांग की। पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया ने सीएम गहलोत को बुलाने का प्रस्ताव रख दिया। भारती के वोटिंग करने के प्रस्ताव का विरोधी करते हुए सिनोदिया ने कहा कि वोटिंग करवानी है तो भाजपा के खिलाफ करवाई होती। अजमेर में हार का सामना नहीं करना पड़ता। जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के अंत तक होने वाले हैं। कांग्रेस आलाकमान का फोकस राजस्थान पर है। सचिन पायलट ने गुरुवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। पायलट से मुलाकात के एक दिन पहले ही सीएम गहलोत सोनिया गांधी से मिले थे। पायलट ने कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात के बाद दिल्ली में प्रेस वार्ता कर कहा था कि राजस्थान कांग्रेस के हालात पर सोनिया गांधी को अवगत कराया गया है। पार्टी 2023 के चुनावों में एक बार जीत हासिल करेगी।

Previous Post

रिश्तेदारों से कराया बीवी का गैंगरेप, दहेज न मिलने पर वहशी हुआ पति

Next Post

उद्धव ठाकरे का राज से सवाल- जब बाबरी मस्जिद गिराई जा रही थी तब कहां थे

Next Post
उद्धव ठाकरे ने एआईएमआईएम का शिवसेना से गठबंधन का ऑफर ठुकराया

उद्धव ठाकरे का राज से सवाल- जब बाबरी मस्जिद गिराई जा रही थी तब कहां थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा
  • टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश
  • संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव
  • बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In