• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जगदीप धनखड़

देश के कई इलाकों में इतनी बदली आबादी कि लोकतंत्र और चुनाव भी बेकार: जगदीप धनखड़

October 16, 2024
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

देश के कई इलाकों में इतनी बदली आबादी कि लोकतंत्र और चुनाव भी बेकार: जगदीप धनखड़

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 16, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जगदीप धनखड़

File Photo

डेस्क:देश के कुछ इलाकों की आबादी के अनुपात में इतना बदलाव हो गया है कि वहां चुनाव बेमानी हो गए हैं। ऐसे इलाकों में पहले से पता होता है कि चुनाव का परिणाम क्या आएगा। उन्होंने जयपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि देश के कई इलाके राजनीतिक किलेबंदी में तब्दील हो गए हैं। इन इलाकों में चुनाव और लोकतंत्र के मायने ही नहीं रह जाते हैं, जहां पहले से तय होता है कि नतीजा क्या आएगा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में तेजी से बदलाव होना दुनिया के कई हिस्सों में चिंता का विषय बन गया है।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘यदि इस तेजी से बढ़ती हुई चुनौती से सही तरीके से नहीं निपटा गया तो फिर यह हमारे अस्तित्व के लिए भी चैलेंज होगा। ऐसा दुनिया में हुआ है। मुझे उन देशों का नाम लेने की जरूरत नहीं है, जिन्होंने अपनी पहचान खो दी क्योंकि वहां आबादी के संतुलन में बड़ा बदलाव आ गया। 100 फीसदी तक चेंज आया। यह आबादी के भूकंप जैसा था। आबादी का ऐसा असंतुलन किसी परमाणु बम से कम असर नहीं करता है।’ जगदीप धनखड़ ने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि कई विकसित देश भी जनसंख्या के अनुपात में तेजी से आए बदलाव का सामना कर रहे हैं।

जगदीप धनखड़ ने अपनी बात को और विस्तार देते हुए कहा, ‘आप हमारी संस्कृति देखिए। हमारा समावेशी विचार, विधिधता में एकता सभी के लिए हितकारी है और सभी को आगे बढ़ाने वाली है। हम सभी बाहें फैलाकर स्वागत करते हैं, लेकिन क्या हो रहा है? इसका फायदा गलत तरीके से उठाया जा रहा है। आबादी के अनुपात में बदलाव हो रहा है। फिर विभाजनकारी बातें हो रही हैं और इसके लिए जाति की बात भी की जाती है।’ उन्होंने किसी भी इलाके का नाम नहीं लिया। लेकिन कहा कि जनसंख्या के अनुपात में बदलाव के चलते कई इलाकों में चुनाव ही बेमानी से हो गए हैं।

बदली आबादी से कई इलाके बन गए राजनीतिक किले

ऐसे इलाके राजनीतिक किलेबंदी के तौर पर इस्तेमाल होते हैं। हमने देश में यह बदलाव देखा है कि कई इलाके राजनीतिक किले बन गए हैं। वहां लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं रह गया है। चुनाव का भी कोई अर्थ नहीं है। पहले से पता होता है कि यहां किसे चुना जाएगा। ऐसा इलाके हमारे देश में हैं और ये तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संकट से निपटने के लिए हमें जाति, नस्ल, रंग, संस्कृति और आस्था के भेद से ऊपर उठना होगा। सभी को एकसाथ प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि हम बहुसंख्यक समाज के तौर पर बहुत सहिष्णु हैं। यह तभी रह सकती है, जब आबादी का संतुलन न बिगड़े।

 

Previous Post

चुनाव आयोग ने राकांपा के तुरही चिह्न अनुरोध को किया मंजूर

Next Post

मस्जिद के अंदर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाना अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया केस

Next Post
कोर्ट

मस्जिद के अंदर 'जय श्री राम' के नारे लगाना अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया केस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In