• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाक पीएम बनते ही शहबाज शरीफ ने अलापा कश्मीर राग

धार्मिक स्वतंत्रता को रौंद रहा भारत, पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर फूटा शहबाज का गुस्सा

June 6, 2022
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान

July 11, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी

July 11, 2026
पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

July 11, 2026
राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

July 11, 2026
मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

July 11, 2026
बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

July 11, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

हैदराबाद मर्डर केस: पोक्सो आरोपी ने की 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप

July 11, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, घरेलू गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं

July 11, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर

July 11, 2026
भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

July 11, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट का गौरव बढ़ा, स्मृति मंधाना ने 300 मैच पूरे कर रचा नया इतिहास

लॉर्ड्स में बना रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना ने पूरे किए 300 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

July 11, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून का जोर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

धार्मिक स्वतंत्रता को रौंद रहा भारत, पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर फूटा शहबाज का गुस्सा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 6, 2022
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाक पीएम बनते ही शहबाज शरीफ ने अलापा कश्मीर राग

File Photo

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भाजपा नेताओं की ओर से पैगंबर मुहम्मद पर की गई टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं अपने प्यारे पैगंबर के बारे में भारत के भाजपा नेता की टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मैंने बार-बार कहा है कि मोदी के नेतृत्व में भारत धार्मिक स्वतंत्रता को रौंद रहा है और मुसलमानों को सता रहा है। इस पर दुनिया को ध्यान देना चाहिए और भारत को कड़ाई से फटकारना चाहिए। हमारे प्यारे और पवित्र पैगंबर सर्वोच्च हैं। सभी मुसलमान पैगंबर के प्यार और सम्मान के लिए अपना जीवन बलिदान कर सकते हैं।”

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस मामले पर ट्वीट किया, “हमारे प्यारे पवित्र पैगंबर पर एक भाजपा प्रवक्ता द्वारा किए गए घृणित हमले की कड़ी निंदा करते हैं। मोदी सरकार जानबूझकर भारत में मुसलमानों के लिए उकसाने और नफरत की नीति का पालन कर रही है, जिसमें उनके खिलाफ हिंसा भड़काना भी शामिल है।”

इमरान बोले- भारत के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
इमरान ने कहा, “हमारे पवित्र पैगंबर पर यह हमला सबसे दर्दनाक चीज है जो कोई भी मुसलमानों के खिलाफ कर सकता है जो हमारे पवित्र पैगंबर के लिए गहन प्रेम और सम्मान महसूस करते हैं। ओआईसी को मोदी के भारत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। यह दुख की बात है कि अब तक भारत को अपनी इस्लामोफोबिक नीतियों से दूर होने की अनुमति दी गई।”

खाड़ी देशों का गुस्सा भी फूटा
पैगंबर मोहम्मद को लेकर भाजपा नेताओं के विवादित बयान को लेकर खाड़ी देशों का गुस्सा फूटा है। कतर और कुवैत ने भारत के राजदूत को तलब कर नोट दिया जिसमें कहा गया है कि बयान आपत्तिजनक और मुस्लिमों के लिए अपमानजनक है। वहीं कतर ने आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर भी चिंता जताई है। वहीं, जब तेहरान में जब भारतीय दूतावास में आपत्ति दर्ज कराई गई तो भारत ने कहा कि ऐसा बयान देने वाले लोग भारत सरकार में किसी आधिकारिक पद पर नहीं हैं और पार्टी से भी उन्हें निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी से किया निलंबित
भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए कथित विवादित बयानों के लिए रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित, जबकि दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी ने दोनों नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय में की है जब उनके बयानों को लेकर विवाद हो गया था और मुस्लिम समुदाय ने इसका भारी विरोध किया था। दोनों नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई को विवाद को समाप्त करने की भाजपा की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Previous Post

सस्ते लोन की आड़ में भारतीयों का डाटा चुरा रही चीनी कंपनियां

Next Post

भारत के खिलाफ आक्रामक होते इस्लामिक देशों के सुर, पहला नहीं है नुपूर शर्मा का मामला

Next Post
नूपुर शर्मा के खिलाफ एक और एफआईआर, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का आरोप

भारत के खिलाफ आक्रामक होते इस्लामिक देशों के सुर, पहला नहीं है नुपूर शर्मा का मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान
  • पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी
  • पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू
  • राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब
  • मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In