• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी

December 3, 2024
निचले क्रम का तूफान: ससेक्स की चौंकाने वाली वापसी ने पलटा मैच

निचले क्रम का तूफान: ससेक्स की चौंकाने वाली वापसी ने पलटा मैच

May 2, 2026
मतदाता सूची विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा— प्रक्रिया में देरी बर्दाश्त नहीं

चुनाव आयोग को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना सर्कुलर पर नहीं लगाया रोक

May 2, 2026
दल बदल के बाद पंजाब में सियासी घमासान, संदीप पाठक पर दो एफआईआर

दल बदल के बाद पंजाब में सियासी घमासान, संदीप पाठक पर दो एफआईआर

May 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम: शहरों में जारी हुए नए रेट, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमतों में अलग रुख: शेल ने बढ़ाए दाम, सरकारी कंपनियां स्थिर

May 2, 2026
8 ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस, बराक सिस्टम से युक्त आईएनएस महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल  2.

8 ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस, बराक सिस्टम से युक्त आईएनएस महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल 2.

May 2, 2026
ईरान पर 2–3 हफ्तों में बड़े हमले की चेतावनी, डोनाल्ड ट्रंप का कड़ा रुख

अमेरिका में सियासी तूफान, ट्रंप के बयान पर बढ़ा विवाद

May 2, 2026
ईरान संकट के बीच नाटो में दरार गहराई, अमेरिका का जर्मनी से 5000 सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय

ईरान संकट के बीच नाटो में दरार गहराई, अमेरिका का जर्मनी से 5000 सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय

May 2, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

बंगाल के 15 बूथों पर शुरू हो गया मतदान

May 2, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जयपुर बम कांड: दोषियों को राहत नहीं, उम्रकैद बरकरार रखने का हाईकोर्ट का फैसला

May 2, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मौसम का कहर जारी: कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

May 2, 2026
मुंबई में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, 349 किलो कोकीन बरामद

मुंबई में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, 349 किलो कोकीन बरामद

May 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पंजाब

धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 3, 2024
in पंजाब
Reading Time: 1 min read
A A
0
धीरेंद्र शास्त्री

डेस्क:हाल ही में हिन्दू समाज की एकजुटता को लेकर पदयात्रा निकालने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक सिख नेता की ओर से दी गई है। इस कट्टरपंथी नेता ने भरे मंच से धमकी देते हुए कहा है कि बाबा नोट कर ले, आज से उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तुझे भी मार डालेंगे। बताया जात रहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान को लेकर यह धमकी दी गई है।

हमने इंदिरा गांधी को नहीं छोड़ा
धमकी देने वाले सिख कट्टरपंथी नेता का नाम बरजिंदर परवाना बताया जा रहा है। बरजिंदर परवाना के धमकी देने वाले बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कहता नजर आ रहा है कि बागेश्वर धाम का एक साधु कह रहा है कि वह जो हरमंदिर है वहां पूजा और अभिषेक करेगा। मैं कहता हूं आओ लेकिन याद रखना, हमने इंदिरा गांधी को नहीं छोड़ा।

बाबा नोट कर ले, उल्टी गिनती शुरू
बरजिंदर परवाना आगे कहता नजर आ रहा है कि बागेश्वर वाला बाबा नोट कर ले, आज से उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हरमंदिर साहिब तो दूर अमृतसर आकर दिखा। तू आ तो सही… तुझको भी मार डालेंगे। बरजिंदर परवाना ने धीरेंद्र शास्त्री को पंजाब आने की चुनौती देते हुए कहा- तू अमृतसर छोड़, पंजाब आकर दिखा।

क्या बोले थे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?
दरअसल, पूरा विवाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान को लेकर कथित कंफ्यूजन के कारण उभरता नजर आ रहा है। हाल ही में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से एक बयान सामने आया था। इसमें संभल विवाद पर एक संवाददाता की ओर से पूछे गए सवाल पर वह कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे लगता है कि वह हरिहर मंदिर ही है। इसी वजह से ये लोग घबरा गए हैं और पथराव किया है। मंदिर बनना चाहिए।

शास्त्री के बयान को गलत समझा
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान संभल विवाद पर था। उनका बयान स्वर्ण मंदिर पर नहीं था। उनका बयान विवादित नहीं था। हालांकि सिख नेता बरजिंदर परवाना ने इसे हरमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेंपल पर दिया बयान समझ लिया और पंजाब के कपूरथला जिले में कादराबाद में आयोजित एक समागम में धीरेंद्र शास्त्री को धमकी दे डाली।

पंजाब में माहौल खराब करने का आरोप
अब सिख नेता की धमकी के विरोध में शिवसेना पंजाब के प्रधान अवतार मौर्य, पंजाब यूथ प्रधान अजय गुप्ता एवं जिला प्रवासी सेल प्रधान सोहनलाल एसएसपी खन्ना अश्विनी गोत्याल से मिले और परवाना के खिलाफ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने को लेकर शिकायत दी। उन्होंने बरजिंदर परवाना पर पंजाब में माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया।

बरजिंदर परवाना की गिरफ्तारी की मांग
वहीं एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया और विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने 48 घंटे में सिख कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना को गिरफ्तार करने की मांग की है। ऐसा नहीं किए जाने पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की बात कही है।

Previous Post

आयकर छापेमारी: 137 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति और 50 किलोग्राम सोना बरामद

Next Post

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर किया हमला

Next Post
तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर किया हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • निचले क्रम का तूफान: ससेक्स की चौंकाने वाली वापसी ने पलटा मैच
  • चुनाव आयोग को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना सर्कुलर पर नहीं लगाया रोक
  • दल बदल के बाद पंजाब में सियासी घमासान, संदीप पाठक पर दो एफआईआर
  • एलपीजी सिलेंडर के दाम: शहरों में जारी हुए नए रेट, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत जारी
  • पेट्रोल-डीजल कीमतों में अलग रुख: शेल ने बढ़ाए दाम, सरकारी कंपनियां स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In