• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
धर्म में रमा रहे मन: युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

धर्म में रमा रहे मन: युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 7, 2022
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर

June 30, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

“फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान

June 30, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं

June 30, 2026
आतंकी फंडिंग का लाइसेंस नहीं, पाकिस्तान पर भड़का एफएटीएफ; कड़ा ऐक्शन चेताया

पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत

June 30, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा

June 30, 2026
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

धर्म में रमा रहे मन: युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

कल होगा विश्वस्तरीय ‘महाप्रज्ञ दर्शन’ म्यूजियम का उद्घाटन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 7, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
धर्म में रमा रहे मन: युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

सरदारशहर, चूरु:सरदारशहर में लगभग 22 दिनों का लम्बा प्रवास कर रहे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता अपनी जन्मभूमि के कण-कण को पावन बना रहे हैं। प्रतिदिन प्रातः की मंगल बेला में नगर भ्रमण को आचार्यश्री निकलते हैं तो उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम निकल पड़ता है। जिस गली, चौराहे अथवा रास्ते से आचार्यश्री के चरणरज पड़ते हैं मानों उस पर आस्था उमड़ पड़ती है। लोग अपने घरों आदि के आसपास आचार्यश्री से मंगलपाठ का श्रवण करते हैं तथा यथावसर उन्हें पावन पाथेय भी प्राप्त हो जाता है। अपने धरती के लाल के इस अनुग्रह से सरदारशहर का जन-जन लाभान्वित हो रहा है। शनिवार को भी प्रातः आचार्यश्री तेरापंथ भवन से प्रस्थित हुए। अनेकानेक मार्गों, गलियों और चौराहों का भ्रमण करते हुए हजारों श्रद्धालुआंे को अपने दर्शन और आशीर्वाद से पावन बनाते हुए आचार्यश्री महाश्रमणजी सीधे युगप्रधान समवसरण में पधार गए।

उपस्थित जनता को आचार्यश्री ने संक्षिप्त उद्बोधन प्रदान करते हुए कहा कि जैन धर्म में धर्म को उत्कृष्ट मंगल बताया गया है। अहिंसा, संयम और तप धर्म है। धर्म से आत्मा का कल्याण हो सकता है। धर्म से युक्त आदमी का जीवन अच्छा होता है। धर्म से आत्मा का कल्याण हो सकता है। धर्म में रमे हुए आत्मा को देवता भी नमस्कार करते हैं। देवता नमस्कार करें अथवा न करें, आदमी को अपने जीवन को धर्ममय बनाने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में धर्म होता है तो शांति की प्राप्ति हो सकती है और शक्ति की भी प्राप्ति हो सकती है। जीवन को शांतिमय और शक्तिमय बनाना है तो जीवन में धर्म होना चाहिए। अहिंसा, संयम और तप के द्वारा जीवन को धर्म से युक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए। धर्म की जितनी साधना हो सके, आदमी को करने का प्रयास करना चाहिए। धर्मयुक्त जीवन से शांति और शक्ति के साथ-साथ आगे की गति भी अच्छी हो सकती है। इसलिए जीवन को धर्म से युक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए।

आचार्यश्री आज संक्षिप्त उद्बोधन के साथ ही तेरापंथ भवन की ओर पधार गए, किन्तु आचार्यश्री के अनुग्रह से आकंठ तक तृप्त हो रहे सरदारशहरवासियों की भावाभिव्यक्ति आज भी अनवरत जारी रही है। संसारपक्ष में आचार्यश्री के परिवार से संबद्ध श्रीमती प्रियंका दूगड़, श्रीमती प्रतिभा दूगड़, श्रीमती निधि दूगड़, बालक चिन्मय दूगड़, बालिका सौम्या नाहटा व डॉ. कुसुम लूणिया ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी। संगायक श्री कमल सेठिया, श्रीमती सुनीता बांठिया व श्रीमती कोकिला कुण्डलिया ने गीत का संगान किया।

विश्वस्तरीय ‘महाप्रज्ञ दर्शन’ म्यूजियम का उद्घाटन 8 मई को
आठ मई को मेगा हाइवे पर स्थित तेरापंथ धर्मसंघ के दशमाधिशास्ता आचार्य महाप्रज्ञजी के समाधिस्थल ‘अध्यात्म का शांतिपीठ’ पर नवनिर्मित विश्वस्तरीय ‘महाप्रज्ञ दर्शन’ म्यूजियम का तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी के मंगल सान्निध्य में भव्य उद्घाटन किया जाएगा। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस म्यूजियम में महाप्रज्ञ रोबोटिक्स, जैन दर्शन टच पैनल, अहिंसा यात्रा फ्लिपबुक, मोशन सेंसर फ्लावर, 180 डिग्री फिल्म, जीवन विज्ञान गेम्स आदि मुख्य आकर्षण रहेंगे।

सरदारशहर के मिडियाकर्मियों ने किए ज्योतिचरण के दर्शन, मिला पावन पाथेय
शनिवार को दोपहर में चूरू जिले के सरदारशहर से संबद्ध विभिन्न समाचार पत्रों, चैनलों आदि के बीस से अधिक मिडियाकर्मी शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में उपस्थित हुए। आचार्यश्री ने मंगल आशीर्वाद के साथ मिडियाकर्मियों को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि पत्रकारिता में निर्भयता, निष्पक्षता और प्रमाणिकता रहनी चाहिए। लोगों के जीवन को उन्नत बनाने के लिए अन्य सामग्री के साथ धार्मिक, आध्यात्मिक सामग्री भी प्राप्त होती रहे तो अच्छा हो सकता है। इसके साथ स्वयं का जीवन भी अच्छा हो इसके लिए जहां तक संभव हो नशे के सेवन से बचने का प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री के आह्वान पर उपस्थित मिडियाकर्मियों ने नशामुक्ति का संकल्प स्वीकार किया। आचार्यश्री से पावन आशीर्वाद प्राप्त कर मिडियाकर्मी हर्षित नजर आए।

Previous Post

अनुराधा पौडवाल की मांग, लाउडस्पीकर से अजान पर लगे बैन; कहा- मुस्लिम देशों में भी है रोक

Next Post

ज्ञानवापी मस्जिद केस: जारी रहेगा सर्वे, नौ मई को होगी अगली सुनवाई

Next Post
पुलिस कस्टडी से फरार हुआ कुख्यात अपराधी फहीम एटीएम

ज्ञानवापी मस्जिद केस: जारी रहेगा सर्वे, नौ मई को होगी अगली सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर
  • “फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
  • ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं
  • पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत
  • सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In