नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार को एक रिहायशी इमारत में भीषण हादसा हो गया। एक बिल्डिंग में कथित तौर पर एसी (एयर कंडीशनर) में ब्लास्ट के बाद आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक घटना में कई लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत के अंदर धुआं तेजी से फैल गया, जिससे कई लोग बाहर नहीं निकल पाए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने और फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास में जुट गईं।
राहत एवं बचाव दल ने कई लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला है, जबकि कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और फायर विभाग ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी में एसी ब्लास्ट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और प्रशासन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
