• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ओहायो के सांसद जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुना

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कट्टर आलोचक को बनाया उपराष्ट्रपति पद का दावेदार , जानें कौन हैं जेडी वेंस

July 16, 2024
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट

June 16, 2026
शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

June 16, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल

June 16, 2026
नीरज चोपड़ा

पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में

June 16, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय

June 16, 2026
स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

June 16, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ेगा निवेश: अश्विनी वैष्णव

June 16, 2026
आईपीओ बाजार में टेक्नो पेंट्स की एंट्री, सचिन तेंदुलकर के साथ बढ़ेगा विस्तार

क्राफ्ट पेय कंपनी एलबी ब्रूअर्स का बड़ा दांव, बिक्री और आईपीओ पर फोकस

June 16, 2026
“बड़ा मौका हाथ से निकल गया” – अमीषा पटेल का ‘तेरे नाम’ को लेकर खुलासा

अमीषा पटेल बोलीं: ‘गदर’ की असली ताकत उसकी भावनात्मक कहानी थी

June 16, 2026
बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

June 16, 2026
करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

June 16, 2026
हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कट्टर आलोचक को बनाया उपराष्ट्रपति पद का दावेदार , जानें कौन हैं जेडी वेंस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 16, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
ओहायो के सांसद जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुना

File Photo

वाशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी के नेशनल कंवेंशन में डोनाल्ड ट्रंप को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर चुन लिया गया है. ट्रंप जहां एक ओर राष्ट्रपति पद की रेस में आधिकारिक रूप से शामिल हुए हैं, वहीं उन्होंने ओहायो के सांसद जेडी वेंस को अपने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुना है. इस तरह ट्रंप और वेंस का मुकाबला इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों के साथ होगा.

ट्रंप लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे हैं. सबसे पहले उन्होंने 2016 में चुनाव लड़ा, जिसमें जीत हासिल कर वह पहली बार राष्ट्रपति बने. इसके बाद 2020 के चुनाव में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें जो बाइडेन के हाथों हार मिली. 2024 में एक बार फिर से ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के साथ है, जबकि वेंस के सामने वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस होंगी. ट्रंप को इस बार पूरा भरोसा है कि वह चुनाव जीतने वाले हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने जेडी वेंस के नाम का खुद किया ऐलान

हालांकि, यहां जितनी चर्चा ट्रंप की हो रही है, उतनी ही उनके उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस को लेकर भी है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर वेंस की उम्मीदवारी का ऐलान किया. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, “लंबे विचार-विमर्श के बाद और कई अन्य लोगों की जबरदस्त प्रतिभा को देखते हुए, मैंने फैसला किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पद संभालने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति महान राज्य ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस हैं.”

ट्रंप के आलोचक रहे हैं जेडी वेंस

दरअसल, जेडी ट्रंप की उम्मीदवारी काफी ज्यादा हैरानी भरी लगती है. ऐसा इसलिए क्योंकि वह ट्रंप के आलोचक रह चुके हैं. इस साल जब अमेरिकी संसद में यूक्रेन को भेजी जाने वाली मदद को बढ़ाने के लिए बिल लेकर आया गया था तो डोनाल्ड ट्रंप ने उसका विरोध किया था. पूर्व राष्ट्रपति के जरिए ऐसा करने पर वेंस उनसे नाराज हो गए थे और उन्होंने उनकी आलोचना की थी. सीएनएन के मुताबिक, वेंस डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के करीबी भी हैं. माना जा रहा है कि शायद इसका ही फायदा उन्हें मिला है.

कौन हैं जेडी वेंस? 

जेडी वेंस राजनीति में आने से पहले अमेरिकी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 39 वर्षीय वेंस को 2016 में पहचान मिली, जब उनकी किताब ‘हिलबिली एलीगी’ सबसे ज्यादा बिकने वाली बुक बनी. इसमें उन्होंने ग्रामीण जीवन के बारे में बताया था. वेंस ओहायो राज्य के मिडिलटाउन में पले-बढ़े हैं. वह अमेरिकी सेना की मरीन कॉर्प्स में शामिल हुए और उन्होंने इराक में काम किया. वेंस ने ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी और येल लॉ स्कूल से पढ़ाई की है.

सेना में काम करके लौटने के बाद उन्होंने सिलिकन वैली की एक इंवेस्टमेंट फर्म में भी नौकरी की. फिर वह ओहायो लौटकर आ गए और एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन की शुरुआत की, जिसका मकसद नशे के आदी लोगों का इलाज करना था. हालांकि, उनका ये मिशन पूरी तरह से फेल हो गया. इसके बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया और 2022 में वह यूएस सीनेट के लिए चुने गए.

Previous Post

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेरहमी से हत्या

Next Post

इंडस्ट्री की नई एक्ट्रेसेस से कॉम्पटीशन नहीं करतीं कटरीना कैफ

Next Post
इंडस्ट्री की नई एक्ट्रेसेस से कॉम्पटीशन नहीं करतीं कटरीना कैफ

इंडस्ट्री की नई एक्ट्रेसेस से कॉम्पटीशन नहीं करतीं कटरीना कैफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट
  • शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल
  • पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में
  • भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In