• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण

दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण

July 14, 2024
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण

सड़को पर उमड़ा श्रद्धा का हुजूम : युगप्रधान का भव्य स्वागत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 14, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण
दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण
दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण
दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण
दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण
दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण
दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण
दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण
दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण
दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण
दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण

सूरत:  शहर की हवा आज की बदली बदली सी थी, हर ओर लोगों में उल्लास, उमंग छाया नजर आ रहा था और हो भी क्यों नहीं जब इतने लम्बे समय की प्रतीक्षा पश्चात जीवन की राह दिखाने वाले गुरु, जन जन के आराध्य आचार्य श्री महाश्रमण जी का यहां पदार्पण हो रहा हो। प्रातः जैसे ही लिंबायत से आचार्यश्री ने सिटीलाइट तेरापंथ भवन के लिए प्रस्थान किया। जैसे जैसे काफिला बढ़ता जा रहा था आचार्य श्री के साथ जनसमूह भी बढ़ता जा रहा था। जगह जगह नारे लगाते हुए श्रद्धालु जैन श्वेतांबर तेरापंथ के ग्यारहवें अधिशास्ता का स्वागत कर रहे थे। लिंबायत का तेरापंथ भवन इस बीच गुरु चरणों से पावन बना। मार्ग में जैसे ही गुरुदेव उधना पधारे तो मानों उधनावासियों का उत्साह हर्ष हिलोरे लेने लगा। हजारों की संख्या में सड़क के दोनों ओर खड़े बच्चे–बूढ़े सभी आचार्य श्री की एक झलक पाने को लालायित नजर आ रहे थे। इतनी विशाल उपस्थिति में भी अनुशासन बद्ध तरीके से चल रहे श्रद्धालुओं ने सबको तेरापंथ धर्मसंघ की अनुशासन शैली की स्मृति करा दी। एक वर्ष पूर्व के पदार्पण से इस बार का पदार्पण कुछ अलग उल्लास लिए हुए था। क्युकी थी सिर्फ 22 दिनों का लघु प्रवास सूरत वासियों को प्राप्त हुआ था और इस बार चातुर्मास की लंबी अवधि से सभी लाभान्वित होने वाले है। लगभग 10 किमी शहर में पदयात्रा कर गुरुदेव सिटीलाइट के तेरापंथ भवन में पधारे तो हजारों श्रद्धालुओं को प्रेक्षा प्रणेता आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के 2003 के चातुर्मास की स्मृति हो आई। हजारों श्रद्धालुओं ने जयघोषों को गुंजायमान कर शांतिदूत का तेरापंथ भवन में स्वागत किया।

सभा भवन में उपस्थिति श्रद्धालुओं को पावन पाथेय प्रदान करते हुए आचार्यश्री ने कहा– मनुष्य दुःख से डरता है। कोई भी व्यक्ति दुःखी होना नहीं चाहता। यह जीवन अनेक समस्याओं से घिरा रहता है। कभी शारीरिक तो कभी मानसिक समस्याएँ भी आती है। कोई रोग आदि हो जाए, बीमार हो जाए तो कष्ट। कोई अपमान कर देता है व मन के प्रतिकूल घटनाएँ भी घटित हो जाती है तो भी व्यक्ति दुखी भी बन जाता है।भगवान महावीर ने दुःख मुक्ति का मार्ग बताते हुए कहा कि स्वयं का, अपनी आत्मा का निग्रह करो। संयम के द्वारा व्यक्ति दुःखों से बच सकता है।

गुरुदेव ने आगे बताया कि कोई गाली भी दे तो उसे वापिस गाली न दें, अपशब्द न बोले। व्यक्ति सोचें कि दुसरे के बोलने से मैं खराब नहीं हो जाता ऐसे में मैं क्यों परेशान व दुखी बनूं ? यह बोलने वाले की अमहानता है, मेरे लिए कोई खास बात नहीं। गाली के बदले गाली देने से उग्रता बढ़ती है, बात विवाद का रूप ले लेती है। जो करे हमारा विरोध हम उसे समझे विनोद यह सूत्र अपनाना चाहिए। यदि क्षमा का खड़ग हमारे पास है तो कोई दूसरा दुखी नहीं बना सकत। व्यक्ति के मन में क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या की भावनाएं होती है उनसे बचना चाहिए। कषायों को भी मंद कर और कामनाओं की सीमित कर व्यक्ति दुःख मुक्ति के मार्ग पर बढ़ सकता है।

प्रसंगवश गुरुदेव ने उल्लेख करते हुए फरमाया की आज सिटीलाइट के इस भवन में आना हुआ है। सन 2003 के चातुर्मास की कई स्मृतियां ताजा हो गई। आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के साथ तब मैं युवाचार्य रूप में था। उस समय अब्दुल कलाम जी का आना हुआ और भी धर्म गुरुओं के साथ विभिन्न कार्यक्रम भी यहां हुए।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित केंद्रीय राज्यमंत्री श्री डॉ. एल मुरुगन ने आचार्यश्री का स्वागत किया एवं कहा कि मेरा सौभाग्य है जो आपके दर्शन करने का और इस प्रवेश के अवसर पर आने का मुझे मोका मिला।

स्वागत अभिनंदन के क्रम में तेरापंथ सभा सूरत अध्यक्ष श्री मुकेश बैद, मैनेजिंग ट्रस्टी श्री बाबूलाल भोगर, तेयुप अध्यक्ष श्री अभिनंदन गादिया, महिला मंडल अध्यक्षा श्री चंदा भोगर ने अपने विचार रखे। तेरापंथ सभा सदस्य, किशोर मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला प्रशिक्षिका एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गीतों की प्रस्तुति दी।

सूरत से मुम्बई की दूरी 280 किमी : आचार्यश्री ने तय किया 2000 किमी का सफर
सूरत और मुंबई के मध्य जहां केवल 280 किलोमीटर का फासला है। कार आदि गाड़ी के माध्यम से आए तो छह घंटे, निरंतर पैदल चले तो तीन दिन। वही आचार्यश्री महाश्रमण जी जिन्होंने सन 2023 में मई माह में अक्षय तृतिया सूरत में की और फिर मुंबई महानगर और महाराष्ट्र के सैंकड़ों गांवो को पावन बनाकर तेरह माह और दो हजार किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर सूरत पहुंचे है। जनकल्याण के लिए समर्पित आचार्य श्री ने इन दरमायन महाराष्ट्र के तेरह जिलों का स्पर्श किया एवं गांव गांव जाकर हजारों लोगों को नशामुक्त बनाया।

Previous Post

ब्लड कैंसर से जूझ रहे अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए बीसीसीआई ने बढ़ाया हाथ

Next Post

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों का हमला; सीआरपीएफ जवान शहीद और 3 घायल

Next Post
मणिपुर में कुकी उग्रवादियों का हमला; सीआरपीएफ जवान शहीद और 3 घायल

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों का हमला; सीआरपीएफ जवान शहीद और 3 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In