• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मणिपुर में कुकी उग्रवादियों का हमला; सीआरपीएफ जवान शहीद और 3 घायल

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों का हमला; सीआरपीएफ जवान शहीद और 3 घायल

July 14, 2024
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों का हमला; सीआरपीएफ जवान शहीद और 3 घायल

सीआरपीएफ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 14, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मणिपुर में कुकी उग्रवादियों का हमला; सीआरपीएफ जवान शहीद और 3 घायल

File Photo

इंफाल:मणिपुर के जिरीबाम में रविवार को कुकी उग्रवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर हमला कर दिया। इसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। साथ ही, सीआरपीएफ का एक जवान और 2 पुलिसकर्मी जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने शहीद जवान की पहचान अजय कुमार झा के रूप में की है। सभी घायल कर्मियों का इलाज जिरीबाम अस्पताल में किया गया। सेइजांग कुकी गांव के भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने रविवार सुबह एक बड़ा हमला शुरू कर दिया। उन्होंने तीन घंटे से अधिक समय तक मैतेई गांव और सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया।

पुलिस ने कहा कि सीआरपीएफ कर्मी के सिर पर उस समय गोली मारी गई, जब वह वाहन चला रहा था। जिरीबाम के एक निवासी ने कहा, ‘जिस सटीकता से हमले किए गए, उससे पता चलता है कि आतंकवादी अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे।’ यह 5वीं बार था जब उसी क्षेत्र से हमले किए गए और क्षेत्र की खोज के प्रयासों को कुकी महिलाओं ने रोक दिया। हालांकि, संयुक्त टीम ने सीआरपीएफ और पुलिस जवानों पर हमला करने वाले उग्रवादियों की तलाश शुरू कर दी है।

हमले को लेकर सीएम बीरेन सिंह क्या बोले 
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हमले की निंदा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं आज जिरीबाम जिले में सशस्त्र समूह के हमले और उसमें सीआरपीएफ के एक जवान की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। इस सशस्त्र समूह के कुकी उग्रवादी होने का संदेह है।’ उन्होंने कहा कि कर्तव्य के निर्वहन के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मैं शहीद सैनिक के शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही हमले के दौरान घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

अरंबाई टेंगोल के 2 सदस्य गिरफ्तार, हथियार जब्त
बीते दिनों मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में सशस्त्र समूह अरंबाई टेंगोल के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान, उनके कब्जे से हथियार जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि नंबुल मापल क्षेत्र से पिछले बुधवार को ये गिरफ्तारियां हुईं। इन अरंबाई टेंगोल सदस्यों की पहचान कंगबाम लेनिन सिंह और तोइजम शांति किशोर के रूप की गई है। पुलिस के मुताबिक, सिंह और किशोर के कब्जे से एक मैगजीन और 16 कारतूस के साथ एक इंसास राइफल, एक मैगजीन और तीन कारतूस के साथ .38 कैलिबर की पिस्तौल जब्त की गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, सिंह और किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Previous Post

दुःख मुक्ति का मार्ग है संयम – आचार्य महाश्रमण

Next Post

किसी भी स्थिति में बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं से बोले योगी आदित्यनाथ

Next Post
सीएम योगी आदित्यनाथ

किसी भी स्थिति में बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं से बोले योगी आदित्यनाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In