• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दुश्मनों के घर में घुसकर तबाही मचाएगा ड्रोन नागास्त्र-1, कितना खतरनाक

दुश्मनों के घर में घुसकर तबाही मचाएगा ड्रोन नागास्त्र-1, कितना खतरनाक

June 17, 2024
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

June 4, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

दुश्मनों के घर में घुसकर तबाही मचाएगा ड्रोन नागास्त्र-1, कितना खतरनाक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 17, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
दुश्मनों के घर में घुसकर तबाही मचाएगा ड्रोन नागास्त्र-1, कितना खतरनाक

नई दिल्ली। भारतीय सेना में एक खास हथियार की एंट्री हुई है। यह हथियार इतना खूंखार है कि ये दुश्मन के घर में घुसकर उसकी रणनीतियों को तुरंत विफल कर देगा। यह बिना नजर आए दुश्मन के अड्डे पर अचानक हमला कर सकता है। इस नए हथियार का नाम ‘नागास्त्र-1’ है। पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बना यह ड्रोन भारत के दुश्मनों के दिल में खौफ पैदा कर सकता है। पहले चरण में ऐसे 120 ड्रोन भारतीय सेना में शामिल किए गए हैं। नागपुर सोलर इंडस्ट्रीज की ‘इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड’ नामक कंपनी ने इस ड्रोन को विकसित किया है। नागास्त्र-1 को एक प्रकार का ‘आत्मघाती ड्रोन’ भी कहा जाता है।

नागास्त्र क्यों रखा गया नाम?
यह ड्रोन किसी खास इलाके में बिना नजर आए काफी देर तक आसमान में मंडरा सकता है। हालांकि, यह तब तक हमला नहीं करेगा जब तक कि यह लक्ष्य की पहचान न कर ले और उसे ‘लॉक’ न कर ले। जब सांप हमला करता है तो एक पल पहले ही वह अपना फन उठाता है और लक्ष्य के चारों ओर घूमता है। अगर लक्ष्य तय हो जाए तो सांप अगले ही पर उस पर वार करता है। ड्रोन का नाम भी इसी विचार के आधार पर रखा गया है।

दुश्मनों के होश उड़ा देगा नागास्त्र-1
भारतीय सेना ने 480 नागास्त्र ड्रोन के निर्माण के लिए नागपुर की कंपनी को ऑर्डर दिया है। पहले चरण में सेना को 120 ड्रोन मिले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ड्रोन खरीदने से पहले उचित जांच की जाती है। परीक्षण सफल होने के बाद ही नागपुर स्थित कंपनी को हरी झंडी दी गई थी। फिलहाल सेना के शस्त्रागार में 120 ड्रोन रखने की व्यवस्था की गई है।

सेना के सूत्रों के मुताबिक, एक नागास्त्र-1 का वजन करीब 9 किलोग्राम है। ये ड्रोन दो मीटर के दायरे में लक्ष्य को निशाना बना सकते हैं। ये 30 किलोमीटर दूर तक हमला कर सकते हैं। नागास्त्र एक घंटे तक आसमान में उड़ सकता है। प्रत्येक ड्रोन दो किलोग्राम वजन ले जा सकता है। प्रत्येक ड्रोन में उच्च गुणवत्ता वाले जीपीएस का उपयोग किया गया है। यह ड्रोन रात के अंधेरे में भी निगरानी कर सकता है। निर्माता के अनुसार, नागास्त्र-1 में टारगेट करने के बाद लगभग सटीक हमला करने की क्षमता है।

क्या हैं नागास्त्र-1 की अन्य खूबियां
नागास्त्र-1 की शक्ति यहीं खत्म नहीं होती। इन ड्रोनों को उड़ाने के लिए सैनिकों को विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है, क्योंकि इस ड्रोन का मूल मंत्र है कि लक्ष्य पर प्रहार करो और उसे वहीं नष्ट कर दो। हालांकि, अगर चाहें तो नागास्त्र-1 को हमला करने से पहले वापस बुलाया जा सकता है। यदि कोई मिशन विफल हो जाता है या नागास्त्र-1 लक्ष्य को ठीक से टारगेट करने में विफल रहता है, तो सेना उन्हें वापस ला सकती है।

Tags: नागास्त्र-1भारतीय सेना
Previous Post

भारत ने क्यों नहीं किए यूक्रेन में शांति दस्तावेज पर साइन, रूस-चीन दूर

Next Post

बाबर ने T20 WC में रचा इतिहास, तोड़ा धोनी का ‘महारिकॉर्ड’

Next Post
बाबर ने T20 WC में रचा इतिहास, तोड़ा धोनी का 'महारिकॉर्ड'

बाबर ने T20 WC में रचा इतिहास, तोड़ा धोनी का 'महारिकॉर्ड'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा
  • तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं
  • लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार
  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In