• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दया, अनुकंपा और करुणा की भावना का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

दया, अनुकंपा और करुणा की भावना का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 24, 2024
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 19, 2026
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप के ईरान समझौते पर अपनी ही पार्टी में विरोध, रिपब्लिकन नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

June 19, 2026
दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

दया, अनुकंपा और करुणा की भावना का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 24, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
दया, अनुकंपा और करुणा की भावना का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
दया, अनुकंपा और करुणा की भावना का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
दया, अनुकंपा और करुणा की भावना का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
दया, अनुकंपा और करुणा की भावना का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
दया, अनुकंपा और करुणा की भावना का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
दया, अनुकंपा और करुणा की भावना का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

देउलगांव राजा, बुलढाणा (महाराष्ट्र) :मानवीय मूल्यों की ज्योति लेकर जन-जन के मानस को ज्योतित करने को गतिमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ शुक्रवार को महाराष्ट्र के और जिले बुलढाणा में मंगल प्रवेश किया। आचार्यश्री लगभग 12 किलोमीटर का विहार कर बुलढाणा जिले के देउलगांव राजा में स्थित दीनदयाल विद्यालय में पधारे, जहां ग्रामवासियों ने शांतिदूत आचार्यश्री का भावभीना अभिनंदन किया।

शुक्रवार को प्रातःकाल की मंगल बेला में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी वाघ्रुल से गतिमान हुए। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यकिरणों की तपन से धरती तपने लगी। ऐसे में आरसीसी से बना हुआ राजमार्ग मानों किसी तवे के भांति गर्म हो उठा। उसके बावजूद भी मानवता के कल्याण के लिए समता साधक आचार्यश्री महाश्रमणजी अप्रभावित रूप से गतिमान थे। विहार के दौरान आचार्यश्री ने जालना जिले की सीमा को अतिक्रान्त कर बुलढाणा जिले की सीमा में पावन प्रवेश किया। इस जिले में आचार्यश्री का प्रथम प्रवास स्थल देउलगांव राजा बना।

विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु जनता को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में हिंसापूर्ण व्यवहार भी दिखाई दे सकता है और अहिंसापूर्ण साधना भी दिखाई दे सकती है। समरागंण में युद्ध बाद में होता है, पहले आदमी के दिमाग में युद्ध की कल्पना होती है। हिंसा की वृत्ति आदमी में होती है तो अहिंसा और अनुकंपा की चेतना भी देखी जा सकती है। दयावान आदमी कई पापों से अपने आपको सुरक्षित रख सकता है। हिंसा और अपराध दया के अभाव में होता है। जिसके मन में दया और अनुकंपा की चेतना है, व पापों से बच सकता है। दुःख का कारण पाप कर्म होता है। किए हुए पाप जब उदित होते हैं, तब आदमी कष्टानुभूति कर सकता है। आदमी पापों बचने का प्रयास करता रहे तो दुःख का मूल ही समाप्त हो सकता है।

आदमी यह सोचे कि मुझे दुःख अप्रिय है तो दूसरों को दुःख अप्रिय होता है। इसलिए यह प्रयास होना चाहिए कि अपने द्वारा किसी को कष्ट न दिया जाए। किसी दुःखी आदमी को आध्यात्मिक चित्त समाधि देने का प्रयास किया जाता है तो वह दया का रूप हो जाता है। आदमी के मन में दया, करुणा और अनुकंपा का भाव रहे, ऐसा प्रयास करना चाहिए। कोई-कोई पशु भी दयावान और अनुकंपावान हो सकते हैं। आचार्यश्री ने मुनि मेघ के पूर्व भव की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब पशुओं में दया की भावना देखने को मिल सकती है तो मनुष्य को और अधिक दया और अनुकंपा की भावना का विकास करने का प्रयास करना चाहिए। अहिंसा, शांति, मैत्री से जितना काम हो सके, उसे करने का प्रयास करना चाहिए। बलप्रयोग और शस्त्रप्रयोग न हो ऐसा प्रयास होना चाहिए।

अहिंसा को भगवती कहा गया है। हिंसा की आग को अहिंसा रूपी अमृत से बुझाने का प्रयास करना चाहिए। दया, अनुकंपा और करुणा की भावना का विकास हो, ऐसा प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री ने कहा कि आज यहां आना हुआ है। देउलगांव राजा में आए हैं। अपने मन को वश में करने वाला राजा होता है। जो स्वयं के मन को नियंत्रित कर सके, वह बड़ा राजा होता है। यहां के लोग भी खुद के मन को कंट्रोल में रखने वाले बने रहें।

आचार्यश्री के स्वागत में श्रीमती रूपा माण्डोत, बालिका तृषा माण्डोत, दिगम्बर जैन समाज की ओर से श्री शांतिलाल दादा चिंगलकर, श्री मनीष कोटेकर, स्थानकवासी समाज की ओर से श्री उदय छाजेड़ ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी। देउलगांव राजा महिला मण्डल ने स्वागत गीत का संगान किया।

सोशल मीडिया पर *तेरापंथ* को फॉलो करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे

 

Previous Post

खाल उतारी और नोच डाला मांस, दोस्त ने ही कसाई से करवाई सांसद की हत्या

Next Post

बाबा केदार ने ही बचाया; जब हवा में नाचने लगा हेलिकॉप्टर

Next Post
हेलिकॉप्टर

बाबा केदार ने ही बचाया; जब हवा में नाचने लगा हेलिकॉप्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In