• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ईसाई परिवारों की वक्फ बोर्ड से शिकायत, 600 परिवारों का बेदखली का खतरा

ईसाई परिवारों की वक्फ बोर्ड से शिकायत, 600 परिवारों का बेदखली का खतरा

September 30, 2024
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

ईसाई परिवारों की वक्फ बोर्ड से शिकायत, 600 परिवारों का बेदखली का खतरा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 30, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
ईसाई परिवारों की वक्फ बोर्ड से शिकायत, 600 परिवारों का बेदखली का खतरा

डेस्क: केरल के एर्नाकुलम जिले में 600 से ज्यादा ईसाई परिवारों ने वक्फ बोर्ड के खिलाफ संसदीय समिति से शिकायत की है। इन परिवारों का आरोप है कि उनकी जमीन को वक्फ बोर्ड अपनी संपत्ति बता रहा है। इन परिवारों को अपनी जमीन पर से बेदखल किए जाने का खतरा सता रहा है। सिरो-मालाबार चर्च और केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल जैसे प्रमुख ईसाई संगठनों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के संबंध में गठित संयुक्त संसदीय समिति से इसकी शिकायत कर मामले का हल करने का अनुरोध किया है।

दरअसल, कोच्चि के मछली पकड़ने वाले गांव चेराई में लगभग 610 परिवार इस भय में जी रहे हैं कि उन्हें इस बात का भय सता रहा है कि वक्फ बोर्ड उन्हें उनकी संपत्तियों से बेदखल कर सकता है क्योंकि बोर्ड उनकी संपत्तियों को अपनी संपत्ति बता रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सिरो-मालाबार चर्च और केसीबीसी द्वारा लिखे गए पत्रों को एक्स पर साझा करते हुए आश्वासन दिया है कि उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

रिजिजू ने 28 सितंबर को लिखा, “वक्फ भूमि का मुद्दा विभिन्न समुदायों के लोगों को प्रभावित कर रहा है। मुझे यह देखकर दुख होता है कि प्रतिष्ठित ईसाई नेताओं को इस तरह से अपनी पीड़ा व्यक्त करनी पड़ रही है। मैं उन्हें आश्वासन देता हूं कि उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।” उन्होंने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) पर भी भरोसा जताया है।

संयुक्त संसदीय समिति को दिए गए अपने ज्ञापन में दोनों चर्च संगठनों ने केरल के एर्नाकुलम जिले के चेराई और मुनंबम इलाकों में ईसाई परिवारों की संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड द्वारा “अवैध” तरीके से दावा किए जाने के बारे में चिंता जताई है। सिरो-मालाबार पब्लिक अफेयर्स कमीशन के अध्यक्ष आर्कबिशप एंड्रयूज थजाथ ने जेपीसी को 10 सितंबर को लिखे एक पत्र में कहा कि एर्नाकुलम जिले में कई संपत्तियां जो इस क्षेत्र में पीढ़ियों से ईसाई परिवारों की हैं, उन पर वक्फ बोर्ड द्वारा अवैध रूप से दावा किया गया है, जिसके कारण कानूनी लड़ाई और सही मालिकों को विस्थापित होना पड़ा है।

आर्कबिशप ने लिखा कि करीब 600 से ज्यादा परिवार इस पीड़ा और भय से रोज गुजर रहे हैं। उन्होंने ने जेपीसी से इन क्षेत्रों और देश भर के कई अन्य हिस्सों में लोगों की दुर्दशा पर विचार करने का आग्रह किया, जो वक्फ बोर्ड द्वारा किए गए गैरकानूनी दावों के मद्देनजर अपने घर खोने के खतरे में हैं। इसी तरह के एक अन्य अनुरोध में, केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल (केसीबीसी) के अध्यक्ष कार्डिनल बेसिलियोस क्लेमिस ने भी मुनंबम बीच, एर्नाकुलम में 600 से अधिक परिवारों की संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड के अवैध दावों के बारे में चिंता जताई है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में शिकायतकर्ताओं के हवाले से कहा गया है कि यह जमीन 1902 में सिद्दीकी सैत ने खरीदी थी और बाद में 1950 में फ़ेरोके कॉलेज को दान कर दी गई थी। मछुआरों और कॉलेज के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद 1975 में सुलझ गया, जब हाई कोर्ट ने कॉलेज के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने 1989 से कॉलेज से जमीन खरीदना शुरू कर दिया। लेकिन 2022 में गांव के कार्यालय ने अचानक दावा किया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की है और संपत्ति बेचने या गिरवी रखने पर रोक लगा दी।

Previous Post

कर्नाटक MUDA घोटाला: ईडी जांच में सिद्धारमैया पर संकट गहराया

Next Post

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण की मंगल सन्निधि में प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष का भव्य शुभारम्भ

Next Post
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण की मंगल सन्निधि में प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष का भव्य शुभारम्भ

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण की मंगल सन्निधि में प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष का भव्य शुभारम्भ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
  • भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी
  • लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In