• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तावड़े

एनडीए की प्रचंड जीत, तावड़े का निशाना—‘राष्ट्रीय बालक’ बाल दिवस पर दुखी

November 15, 2025
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई शहरों में ईंधन कीमतों में स्थिरता

June 28, 2026
राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

June 28, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार

June 28, 2026
अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, टैंकर हमले के बाद अमेरिकी जवाबी कार्रवाई

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, टैंकर हमले के बाद अमेरिकी जवाबी कार्रवाई

June 28, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज जलसंधि से निर्बाध गुजर रहा भारतीय व्यापार, 72 घंटों में 9 जहाज सुरक्षित पार

June 28, 2026
कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला

कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला

June 28, 2026
कैलास मानसरोवर

कैलाश यात्रा से पहले जरूरी दस्तावेज रखें तैयार, विदेश मंत्रालय की अपील

June 28, 2026
250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका का नया पासपोर्ट, ट्रंप की तस्वीर बनी खास आकर्षण

250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका का नया पासपोर्ट, ट्रंप की तस्वीर बनी खास आकर्षण

June 28, 2026
भारत ने रचा इतिहास: दुनिया का पहला न्यूक्लियर-आधारित हाइड्रोजन हब लॉन्च

परमाणु ऊर्जा से हरित भविष्य तक: भारत की निर्णायक वैज्ञानिक छलांग

June 28, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

मानसून का बड़ा असर: देशभर में बारिश और गर्मी का मिला-जुला दौर

June 28, 2026
फडणवीस

टीईटी पेपर लीक: सीएम फडणवीस सख्त, बोले– किसी को बख्शा नहीं जाएगा; SIT जांच शुरू

June 28, 2026
राहुल गांधी

राहुल गांधी का आरोप— पेपर लीक से युवाओं के सपनों पर प्रहार

June 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

एनडीए की प्रचंड जीत, तावड़े का निशाना—‘राष्ट्रीय बालक’ बाल दिवस पर दुखी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 15, 2025
in बिहार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
तावड़े

File Photo

डेस्क:बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने बिना नाम लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। तावड़े ने 14 नवंबर को यानी बाल दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए ‘राष्ट्रीय बालक’ को ‘दुखी’ करने के लिए माफी मांगी। उनका यह तंज कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर था, जिसमें पार्टी मात्र 6 सीटों पर सिमट गई।

तावड़े ने लिखा, हम ‘राष्ट्रीय बालक’ को बाल दिवस पर अपसेट करने के लिए क्षमा चाहते हैं। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कहा कि बिहार की जनता ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ संबंधी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

तावड़े ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार के मतदाताओं ने “सच और झूठ को अलग पहचानने की क्षमता दिखाते हुए” फर्जी दावों पर विश्वास नहीं किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोप को ही देख लीजिए। अगर किसी को पहले से पता था कि बिहार के चुनावी नतीजे कैसे आएंगे, तो वह राहुल गांधी थे। इसलिए वे दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन करके पहले से ही अपनी हार का बहाना बना रहे थे, मानो कहना चाह रहे हों कि हम हार गए क्योंकि वोट चोरी हो गए। लेकिन बिहार में वोट चोरी जैसी कोई बात थी ही नहीं।”

उन्होंने राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का जिक्र करते हुए कहा, “जिन लोगों के नाम हटाए गए, वे या तो डुप्लीकेट, फर्जी, बांग्लादेशी या अवैध घुसपैठिए थे।” तावड़े ने कहा कि बिहार से रोजगार की तलाश में स्थायी रूप से बाहर बसे लोगों और अवैध घुसपैठियों दोनों को ही सूची से हटाया जाना स्वाभाविक था। उन्होंने कहा, “इसीलिए बिहार के लोगों ने राहुल गांधी के आरोपों को ठुकरा दिया और कहा कि यह कोई मुद्दा ही नहीं था।”

बिहार के चुनावी नतीजों में एनडीए ने 243 सीटों वाली विधानसभा में 202 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया। भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि जदयू ने 85 सीटें जीतीं। लोजपा (रामविलास) को 19, हम (से.) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिलीं।

महागठबंधन की हालत खराब रही। राजद को केवल 25 सीटें, कांग्रेस को मात्र 6 सीटें, CPI(ML)(L) को 2, CPI(M) को 1, IIP को 1 सीट मिली। एआईएमआईएम को 5 और बसपा को 1 सीट हासिल हुई। प्रशांत किशोर का “जन सुराज” अपना खाता भी नहीं खोल सका। यह दूसरी बार है जब एनडीए ने बिहार विधानसभा में 200 से अधिक सीटें जीतीं। 2010 में गठबंधन ने 206 सीटें हासिल की थीं।

Previous Post

मॉस्को से कूटनीतिक हलचल तेज: जयशंकर–लावरोव मुलाकात से पहले तैयारियां पूरी

Next Post

पहली हार, लंबी लड़ाई: राजनीति में भोजपुरी सितारों की चुनौतीपूर्ण शुरुआत

Next Post
भोजपुरी सितारों की चुनौतीपूर्ण शुरुआत

पहली हार, लंबी लड़ाई: राजनीति में भोजपुरी सितारों की चुनौतीपूर्ण शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई शहरों में ईंधन कीमतों में स्थिरता
  • राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार
  • मुंबई मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार
  • अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, टैंकर हमले के बाद अमेरिकी जवाबी कार्रवाई
  • होर्मुज जलसंधि से निर्बाध गुजर रहा भारतीय व्यापार, 72 घंटों में 9 जहाज सुरक्षित पार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In