• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
फरीदाबाद से ऐसे जुड़े दिल्ली के तार, पुलवामा के उमर ने हड़बड़ी में किया ब्लास्ट?

फरीदाबाद से ऐसे जुड़े दिल्ली के तार, पुलवामा के उमर ने हड़बड़ी में किया ब्लास्ट?

November 11, 2025
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

फरीदाबाद से ऐसे जुड़े दिल्ली के तार, पुलवामा के उमर ने हड़बड़ी में किया ब्लास्ट?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 11, 2025
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
फरीदाबाद से ऐसे जुड़े दिल्ली के तार, पुलवामा के उमर ने हड़बड़ी में किया ब्लास्ट?

नई दिल्ली: दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के पीछे एक नहीं चार-चार डॉक्टरों की हैवानियत सामने आ रही है। इनमें से तीन डॉक्टर पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके थे और जो चौथा डॉक्टर फरार बताया जा रहा था, आशंका है कि उसी ने गिरफ्तारी से पहले फिदायीन हमले को अंजाम दे दिया। सीसीटीवी फुटेज में धमाके में इस्तेमाल जिस i20 कार के ड्राइवर को फिदायीन हमले का संदिग्ध माना जा रहा है, वह कथित रूप से डॉक्टर मोहम्मद उमर है, जो गिरफ्तारी के डर से फरार बताया जा रहा था। डॉ. उमर फरीदाबाद के अल फलह मेडिकल कॉलेज में तैनात था।

डॉक्टर मोहम्मद उमर ने किया धमाका!

सोमवार शाम को लाल किले के पास चांदनी चौक लाल बत्ती पर कार में धमाके का संदिग्ध डॉक्टर मोहम्मद उमर फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल का ही फरार आरोपी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार धमाके में इस्तेमाल i20 कार वही चला रहा था और संदेह है कि गिरफ्तारी के डर से उसने दो सहयोगियों के साथ आनन-फानन में धमाके की प्लानिंग की और शाम होते-होते इसे अंजाम दे दिया।

सीसीटीवी से हुई फरार संदिग्ध की पुष्टि

रिपोर्ट है कि उमर ने ही कार में विस्फोटक के साथ डेटोनेटर रखा। जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस बड़े विस्फोट के लिए फ्यूल ऑयल के साथ उसी आमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया, जो बड़ी मात्रा में फरीदाबाद से बरामद किया गया है। धमाके के लिए जगह (लाल किले के पास धमाका) और समय भी ऐसे तय किया गया, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग हताहत हों; और जिसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नैरेटिव बन सके। जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर उमर के होने की पुष्टि धमाके के समय सोमवार शाम 6.52 बजे से ठीक पहले की तस्वीरों से हुई है।

तीन घंटे से पास की पार्किंग में खड़ी थी कार

सीसीटीवी से यह भी पता चला है कि हमले में इस्तेमाल कार वारदात से तीन घंटे पहले तक पास की ही सुनहरी मस्जिद के पास खड़ी थी। उस पार्किंग में यह गाड़ी दोपहर बाद 3.19 खड़ी की गई और धमाके से सिर्फ 4 मिनट पहले 6.48 निकाली गई। शुरू में ड्राइवर (डॉक्टर उमर) का चेहरा साफ नजर आ रहा था, लेकिन आगे बढ़ने के बाद उसके चेहरे पर मास्क लग चुका था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि धमाके के दौरान संदिग्ध कार में अकेले था। पहले ऐसी सूचना थी कि उसके साथ दो और लोग कार में सवार थे। हरियाणा नंबर की यह गाड़ी बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में दाखिल हुई थी।

डॉक्टर मुजम्मिल शकील गिरफ्तारी से डरा संदिग्ध

सूत्रों के अनुसार जब डॉक्टर उमर को डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गिरफ्तारी की जानकारी मिली तो शायद वह घबरा गया और इसी वजह से फिदायीन हमले को आनन-फानन में अंजाम दिया। इसी डॉक्टर के पास से हरियाणा और कश्मीर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में 2,900 किलो आईईडी बनाने वाली सामग्री बरामद की थी। शकील फरीदाबाद के ही अल फलह यूनिवर्सिटी का फैकल्टी है।

डॉ अदील राथर और डॉ शाहीन भी गिरफ्तार

फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में पुलिस ने अभी तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से सात कश्मीर से हैं। डॉक्टर मुजम्मिल शकील उर्फ मुसैब पुलवामा के कोइल का रहना वाला है। इस मामले में गिरफ्तार दूसरा डॉक्टर अदील राथर कुलगाम के वालपोरा इलाके का रहने वाला है और अनंतनाग स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में तैनात था। इसे मोहम्मद उमर का बेहद करीबी बताया जा रहा है। इस केस में पुलिस के हत्थे एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद भी चढ़ी है, जो लखनऊ की रहने वाली है। यह भी डॉक्टर शकील की अल फलह यूनिवर्सिटी की सहयोगी है। इन डॉक्टरों में सबसे पहली गिरफ्तारी 27 साल के अनंतनाग के रहने वाले डॉक्टर अलीद राथर की हुई, जिसे एक हफ्ते पहले ही श्रीनगर में जैश ए मोहम्द से जुड़े पोस्टर लगाने के मामले में पकड़ा गया था। इसके निजी लॉकर से AK-47 हुआ था।

Previous Post

क्या है आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ‘VBIED’ वाली साजिश, कार धमाके के बाद चर्चा

Next Post

लाल किला विस्फोट मामले में बड़ा निर्णय: एनआईए को जांच की कमान

Next Post
एनआईए

लाल किला विस्फोट मामले में बड़ा निर्णय: एनआईए को जांच की कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं
  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत
  • दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In