नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन की एक और हरकत पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र के कुछ स्थानों को नए नाम देने की कोशिश को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है और इसे “शरारतपूर्ण” और “बेबुनियाद” बताया है।
विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि इस तरह के फर्जी नामकरण से जमीनी हकीकत नहीं बदलती। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और हमेशा रहेगा। मंत्रालय के प्रवक्ता ने दो टूक कहा कि चीन के इस तरह के प्रयास केवल भ्रम फैलाने की कोशिश हैं, जिनका कोई कानूनी या ऐतिहासिक आधार नहीं है।
भारत ने यह भी संकेत दिया कि ऐसी हरकतें दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सरकार ने चीन से अपील की है कि वह ऐसे कदम उठाने से बचे जो द्विपक्षीय रिश्तों में तनाव बढ़ाते हैं।
गौरतलब है कि चीन पहले भी कई बार अरुणाचल प्रदेश के इलाकों के नाम बदलने की सूची जारी करता रहा है। भारत हर बार इन दावों को खारिज करता आया है और अपनी संप्रभुता को लेकर स्पष्ट रुख रखता है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

