• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गोल्ड गंवाकर भी इतिहास रच गए नीरज चोपड़ा, पाकिस्तानी अरशद के नाम स्वर्ण पदक

गोल्ड गंवाकर भी इतिहास रच गए नीरज चोपड़ा, पाकिस्तानी अरशद के नाम स्वर्ण पदक

August 9, 2024
अयोध्या के राम मंदिर

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत

June 20, 2026
शशि थरूर

थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

June 20, 2026
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

गोल्ड गंवाकर भी इतिहास रच गए नीरज चोपड़ा, पाकिस्तानी अरशद के नाम स्वर्ण पदक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 9, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
गोल्ड गंवाकर भी इतिहास रच गए नीरज चोपड़ा, पाकिस्तानी अरशद के नाम स्वर्ण पदक

पेरिस: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गुरुवार देर रात रात ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए मेंस जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत के नीरज चोपड़ा ने दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस तरह नीरज चोपड़ा ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बन गए। पिछले ओलंपिक खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में सर्वाधिक 89.45 मीटर दूर भाला फेंका जबकि अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड अपने नाम किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के के साथ तोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था जबकि उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो उन्होंने 2022 में स्टॉकहोम डाइमंड लीग में रजत पदक जीतने के दौरान किया था। मगर दो मीटर ज्यादा फेंकने के बावजूद उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा।

नीरज चोपड़ा पर कैसे भारी पड़े अरशद?
इसस पहले नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर भाला फेंक कर अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ा संदेश दिया था, लेकिन आज की शाम पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम थी। पाकिस्तान ने आजतक ट्रैक एंड फील्ड में कोई ओलंपिक पदक नहीं जीता था और अब आया भी तो सीधा गोल्ड मेडल। अपने पहले प्रयास में फाउल करने वाले अरशद नदीम ने दूसरी बार में 92.97 की दूरी निकाली जबकि नीरज चोपड़ा भी पहली कोशिश में असफल रहे और उनका भी दूसरा प्रयास ही सर्वाधिक रहा। अरशद से पहले सिर्फ दो खिलाड़ियों ने ही पाकिस्तान को व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक जिताए थे। मोहम्मद बशीर ने 1960 में हुए रोम ओलंपिक में कुश्ती का कांस्य पदक जीता था तो हुसैन शाह ने 1988 में सिओल ओलंपिक में मुक्केबाज का कांसा अपने नाम किया था।

इतिहास रचने से चूके नीरज चोपड़ा
आठ साल से इंटरनेशनल सर्किट में दम दिखा रहे 26 वर्षीय नीरज चोपड़ा अगर गोल्ड मेडल जीत जाते तो ओलंपिक इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवें पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनते। ओलंपिक की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में अभी तक एरिक लेमिंग (स्वीडन, 1908 और 1912), जोन्नी माइरा (फिनलैंड, 1920 और 1924), चोपड़ा के आदर्श जान जेलेंजी (चेक गणराज्य, 1992 और 1996) और आंद्रियास टी (नॉर्वे, 2004 और 2008) की ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में अपने खिताब का बचाव कर पाए हैं।

Tags: नीरज चोपड़ा
Previous Post

संजय दत्त बोले- साउथ की फिल्मों में आपको बहुत कुछ करने को मिलता

Next Post

अरशद भी हमारा लड़का…नीरज के हाथ से गोल्ड फिसलने पर मां को नहीं अफसोस

Next Post
अरशद भी हमारा लड़का…नीरज के हाथ से गोल्ड फिसलने पर मां को नहीं अफसोस

अरशद भी हमारा लड़का...नीरज के हाथ से गोल्ड फिसलने पर मां को नहीं अफसोस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत
  • थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा
  • दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
  • रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In