कोई भी मौसम हो, प्रेग्नेंट महिलाएं आमतौर पर क्या खाती हैं इस बारे में ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। दरअसल, प्रेग्नेंसी के नौ महीने बहुत खास होते हैं। ऐसे में खाने पीने का भी बहुत ख्याल रखना चाहिए। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, और इस दौरान मुश्किल बढ़ सकती है। अगर आप गर्मी के मौसम में प्रेगनेंट हैं, तो खाने में इन चीजों को शामिल करें।
– अगर कई गिलास पानी पीना आपको मुश्किल लगता है तो आप तरबूज खा सकते हैं। इनमें पानी की अच्छी मात्रा होती है। गर्मियों में मिलने वाला ये फल हर किसी का पसंदीदा होता है।
– प्रेग्नेंट महिलाएं गर्मी में बादाम, अखरोट, चिया बीज और अलसी जैसे मेवे और बीज को खाएं। इनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। हेल्दी फैट भ्रूण के मस्तिष्क के विकास में मदद कर सकते हैं। नट्स और बीज में विटामिन ई भ्रूण कोशिका वृद्धि और विकास के लिए जरूरी है। वहीं मैग्नीशियम ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
– प्रेग्नेंट महिला को दही जरूर खाना चाहिए, ये न केवल आपको गर्मी के दौरान हाइड्रेट रखेगा, बल्कि इससे प्रोटीन और कैल्शियम भी मिलेगा।
– खीरे को गर्मियों में सबसे अच्छा खाना माना जाता है और इसे गर्भावस्था की डायट में शामिल किया जाना चाहिए। सुबह और दोपहर के दौरान आप इसकी स्मूदी पी सकते हैं। हाईड्रेशन के लिए ये बेस्ट फूड है।
– नारियल पानी को भी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है। दिनभर में एक या दो नारियल का पानी पी सकते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
