• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संजय सिंह ने तिहाड़ से निकल भरी हुंकार, बोले – जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल-सिसोदिया छूटेंगे

संजय सिंह ने तिहाड़ से निकल भरी हुंकार, बोले – जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल-सिसोदिया छूटेंगे

April 3, 2024
महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

July 11, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 11, 2026
सीजफायर का उल्लंघन: पाकिस्तान की नापाक हरकत पर उमर अब्दुल्ला भड़के

राज्य के दर्जे की मांग के बीच सियासी घमासान, ओमर अब्दुल्ला ने भाजपा को घेरा

July 11, 2026
समाधान बाहर नहीं, आत्मा के भीतर है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक संदेश

समाधान बाहर नहीं, आत्मा के भीतर है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक संदेश

July 11, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर देश को शुभकामनाएं, विकसित भारत का आह्वान

वियतनाम बोट हादसा: पीएम मोदी बोले- भारतीय दूतावास हरसंभव सहायता कर रहा है

July 11, 2026
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

July 11, 2026
राग-द्वेष, स्नेह रूपी पाश के छेदन का प्रयास करे साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

राग-द्वेष, स्नेह रूपी पाश के छेदन का प्रयास करे साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

July 11, 2026
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान

July 11, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी

July 11, 2026
पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

July 11, 2026
राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

July 11, 2026
मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

संजय सिंह ने तिहाड़ से निकल भरी हुंकार, बोले – जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल-सिसोदिया छूटेंगे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 3, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
संजय सिंह ने तिहाड़ से निकल भरी हुंकार, बोले – जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल-सिसोदिया छूटेंगे

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। AAP सांसद संजय सिंह को शराब घोटाले में ED ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वो लगातार जेल में बंद थे। संजय सिंह के घरवालों और उनके प्रशंसकों को उनके जेल से बाहर आने का बेसब्री से इंतजार था। करीब 181 दिन बाद संजय सिंह तिहाड़ जेल से आखिरकार बाहर आ गए। संजय सिंह जब तिहाड़ जेल से बाहर आए तब वहां कार्यकर्ताओं का हुजूम था। आप सांसद ने दोनों हाथ उठाकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। यहां कार्यकर्ता उनपर लगातार फूल बरसा रहे थे।

केजरीवाल पर बोले संजय सिंह

संजय सिंह के जेल से बाहर आने के बाद कार्यकर्ता खुशी से झूमने लगे। यहां कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े की धुन पर नाचते नजर आ रहे ते। संजय सिंह ने गाड़ी की छत पर चढ़कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का जोश काफी हाई नजर आया। संजय सिंह ने कहा है, ‘यह जश्न मनाने का वक्त नहीं है, संघर्ष का वक्त है। हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल. सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल के अंदर रखा गया है।मुझे विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे और वो भी बाहर आएंगे।’

क्या बोलीं आतिशी

संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा, ‘मैं, मेरा परिवार, पार्टी कार्यकर्ता और पार्टी ने यह खास पल देखा है। संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने कहा था कि संजय सिंह की रिहाई के बाद किसी तरह का जश्न नहीं मनाया जाएगा। हालांकि, कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे थे और उन्होंने शानदार अंदाज में संजय सिंह का स्वागत किया है। आम आदमी पार्टी की नेता और केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा, ‘ पिछले दो सालों से इस फर्जी शराब घोटाले की जांच चल रही है। सीबीआई-ईडी ने हजारों अफसर लगा दिए और सैकड़ों रेड किए। फिर भी आम आदमी पार्टी के एक भी नेता के पास भ्रष्टाचार का एक भी रुपया नहीं मिला। संजय सिंह को बेल मिलने पर आम आदमी पार्टी की सच्चाई और ईमानदारी दुनिया के सामने आ गई।

सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार पूछा कि मनी ट्रेल कहां है? लेकिन ईडी के पास कोई जवाब नहीं था। इसलिए ईडी को कहना पड़ा कि हम बेल का विरोध नहीं करते हैं। आज छह महीने बाद संजय सिंह जेल से बाहर आ गए।वो फिर से शेर की तरह दहाड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देंगे।’ सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘संजय जी ने यह साफ कहा है कि यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है, खुशी मनाने का नहीं है। यह वक्त संघर्ष करने का है। जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। हमारे तीन नेता अभी भी जेल में बंद हैं।’

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि संजय सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर जा सकते हैं और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दिए जाने का फैसला सुनाया था। मंगलवार को दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में उनका इलाज हुआ था। इसके बाद उन्हें फिर तिहाड़ जेल ले जाया गया था।इस दौरान वो व्हीलचेयर पर नजर आए थे। उनके साथ कुछ सुरक्षाकर्मी भी नजर आए थे।

BJP ने क्या कहा

संजय सिंह के जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘अगर किसी करप्ट पार्टी के नेता जमानत पर बाहर आते हैं तो और उसको अगर वो सेलिब्रेट करते हैं तो इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। जमानत से बाहर आना अपराध मुक्त होना नहीं है। जमानत मिलती है तो जमानत खत्म भी होती है। आरोपी को उसके नियमों का पालन करना पड़ता है। हम पहले देख चुके हैं कि सत्येंद्र जैन भी जमानत पर आए थे। मेरा मानना है कि शराब घोटाला एक बहुत बड़ा घोटाला है और इस घोटाले में सभी की भूमिका की जांच हो रही है। समय आने पर दिल्ली की जनता को न्याय जरूर मिलेगा ऐसा मेरा विश्वास है।’

बता दें कि संजय सिंह को जमानत देने के साथ ही अदालत ने उनपर पाबंदी लगाई है कि वो एनसीआर से बाहर नहीं जा सकते हैं और अगर उन्हें एनसीआर से बाहर जाना है तो जांच अधिकारी को अपना लोकेशन भेजना होगा। इसके अलावा संजय सिंह को यह भी निर्देश दिया गया है कि वो अपना पासपोर्ट जमा कराएंगे और मौजूदा केस के संबंध में किसी से कोई बातचीत नहीं करेंगे।

Previous Post

तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौत; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

Next Post

गर्मी के मौसम में प्रेगनेंट महिलाएं इस तरह रखें अपना ख्‍याल, खाएं ये 5 चीजें

Next Post
गर्मी के मौसम में प्रेगनेंट महिलाएं इस तरह रखें अपना ख्‍याल, खाएं ये 5 चीजें

गर्मी के मौसम में प्रेगनेंट महिलाएं इस तरह रखें अपना ख्‍याल, खाएं ये 5 चीजें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश
  • पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान
  • राज्य के दर्जे की मांग के बीच सियासी घमासान, ओमर अब्दुल्ला ने भाजपा को घेरा
  • समाधान बाहर नहीं, आत्मा के भीतर है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक संदेश
  • वियतनाम बोट हादसा: पीएम मोदी बोले- भारतीय दूतावास हरसंभव सहायता कर रहा है
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In