• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गुस्से की बीमारी को दूर करने का हो प्रयास: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

गुस्से की बीमारी को दूर करने का हो प्रयास: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

April 29, 2022
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर

June 30, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

“फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान

June 30, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं

June 30, 2026
आतंकी फंडिंग का लाइसेंस नहीं, पाकिस्तान पर भड़का एफएटीएफ; कड़ा ऐक्शन चेताया

पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत

June 30, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा

June 30, 2026
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

गुस्से की बीमारी को दूर करने का हो प्रयास: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

आचार्यश्री ने जबान को सुगर फैक्ट्री और दिमाग को आइस फैक्ट्री बनाने की दी प्रेरणा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 29, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
गुस्से की बीमारी को दूर करने का हो प्रयास: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

सरदारशहर, चूरु:जन-जन के मानस को आध्यात्मिक अभिसिंचन की गंगा अब सरदारशहर की धरा पर प्रवाहित होने लगी है। सरदारशहर के लाल, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी की अमृतमयी वाणी से प्रवाहित होने वाली ज्ञानगंगा में सरदारशहरवासी गोते लगाकर अपनी वर्षों की प्यास को बुझा रहे हैं।

शुक्रवार को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी मंचासीन हुए तो चतुर्दशी होने के कारण गुरुकुलवासी समस्त चारित्रात्माओं की प्रवचन सभा में उपस्थिति थी। इन श्वेत रिश्मयों के मध्य आचार्यश्री किसी देदीप्यमान सूर्य की भांति नजर आ रहे थे। आचार्यश्री ने समुपस्थित जनता को पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि मानव के भीतर अनेक वृत्तियां विद्यमान होती हैं। इनमें दुर्वृत्तियां और सद्वृत्तियां दोनों होती हैं। इन दुर्वृत्तियों में एक है-गुस्सा। यह गुस्सा करने वाला का ही नुक्सान करता है। जिस तरह आलस्य मनुष्य के शरीर में रहने वाला शत्रु है, उसी प्रकार गुस्सा भी मनुष्य के भीतर रहने वाला बड़ा शत्रु है। यह आदमी के भीतर रहता है, कभी सामने प्रकट भी होता है और शरीर ही नहीं, आत्मा का भी नुक्सान कर देता है। गुस्से का बुरा प्रभाव आदमी के शरीर पर पड़ता है। जीवन में गुस्सा किसी काम का नहीं होता। गुस्सा परिवार में भी अच्छा नहीं होता, समाज में भी अच्छा नहीं होता, व्यापार आदि में भी गुस्सा किसी काम का नहीं होता। गुस्सा करने वाले को भला समाज में कौन उच्च स्थान देना चाहेगा। व्यापारी यदि गुस्सा करे तो उसके पास भला ग्राहक कब तक आ सकते हैं। परिवार में गुस्से की बात हो तो परिवार भी कितना चल सकता है। इसलिए आदमी को अपने गुस्से को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए।

साधु-साध्वियों के लिए तो गुस्सा होता ही नहीं है। साधु के लिए कहा गया है कि यदि कोई प्रतिकूल परिस्थिति भी जाए तो भी उसके लिए गुस्सा त्याज्य है। संत वह होता है, जो शांत होता है। आचार्य मघवागणी को वीतराग कल्प कहा गया। उन्हें कभी भी गुस्सा करते हुए नहीं देखा गया। सहन करना साधु का धर्म होता है। साधु-साध्वियों के समूह में भी शांति रहे। गुस्सा एक प्रकार की बीमारी है। इसके ईलाज के लिए आदमी को शांति की साधना करने का प्रयास करना चाहिए। जो कार्य प्रेम से हो सकता है, वह गुस्से से नहीं हो सकता। इसके लिए आदमी को अपनी जबान को सुगर फैक्ट्री और दिमाग को आइस फैक्ट्री बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।

हाजरी के क्रम में आचार्यश्री ने साधु-साध्वियों को विविध प्रेरणाएं प्रदान करते हुए कहा कि साधु के पांच महाव्रत पांच हीरे के समान हैं। चलते समय ईर्या समिति का ध्यान रखने का प्रयास हो। आचार्यश्री की अनुज्ञा से चार छोटी साध्वियों ने लेखपत्र का उच्चारण किया। तदुपरान्त मंचस्थ सभी चारित्रात्माएं जब लेखपत्र वाचन के लिए पंक्तिबद्ध हुए तो मानों सरदारशहर की धरती पर सरदारशहर के लाल की मंगल सन्निधि में अनायास ही मर्यादा महोत्सव का-सा दृश्य उपस्थित हो गया।

आचार्यश्री के मंगल प्रवचन से पूर्व साध्वीवर्याजी ने श्रद्धालुओं को उद्बोधित किया। कार्यक्रम में सरदारशहर से संबद्ध मुनि शुभंकरकुमारजी ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। मुमुक्षु निशा डागा, श्री सुमतिचंद गोठी, श्री दक्ष नखत ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। शाहरूख खां ने गीत का संगान किया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा सरदारशहर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय तेरापंथ टास्क फोर्स कार्यक्रम के बैनर का अनावरण महासभा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद, व प्रवास व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों द्वारा पूज्यप्रवर के समक्ष किया गया। आचार्यश्री ने पावन आशीर्वाद प्रदान किया।

Previous Post

गेहूं एक्सपोर्ट में भारी उछाल से सरकार, किसानों की चांदी; भारत का बढ़ा मान

Next Post

जहांगीरपुरी का अयोध्या में लेना चाहते थे बदला, टोपी पहन मस्जिद के पास पहुंचे और फिर…; साजिश CCTV में कैद

Next Post
जहांगीरपुरी का अयोध्या में लेना चाहते थे बदला, टोपी पहन मस्जिद के पास पहुंचे और फिर…; साजिश CCTV में कैद

जहांगीरपुरी का अयोध्या में लेना चाहते थे बदला, टोपी पहन मस्जिद के पास पहुंचे और फिर...; साजिश CCTV में कैद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर
  • “फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
  • ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं
  • पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत
  • सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In