• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हार के बाद भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी

हार के बाद भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी

March 21, 2022
जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

July 2, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”

July 2, 2026
नीले आसमान का सफर: इंडिगो का संकट और सफलता

इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प

July 2, 2026
हुंडई

ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला

July 2, 2026
सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

July 2, 2026
परिवर्तनी एकादशी: भगवान विष्णु के करवट बदलने का पावन पर्व

जुलाई की पावन एकादशियाँ: भक्ति, आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा का महापर्व

July 2, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 2 जुलाई 2026, गुरुवार

July 2, 2026
आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 1, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

July 1, 2026
सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

July 1, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

July 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

कब्रिस्तान पर खर्च होते थे मंदिरों के पैसे, तब आस्था कहां थी?’ सपा पर योगी का तीखा वार

July 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

हार के बाद भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 21, 2022
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
हार के बाद भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी

देहरादून:उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे।  भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर धामी के नाम पर हामी भर दी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान किया। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री 24 या 26 मार्च को पद एवं गोपनियता की शपथ ले सकते हैं। साथ ही, कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।

उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा को 11वें दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री मिल गया है। नई दिल्ली से सोमवार दोपहर ऑब्जर्वर मीनाक्षी लेखी के साथ पहुंचे राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की। बैठक  के बाद सिंह ने सीएम के नाम का ऐलान किया है।

इससे पहले, सोमवार सुबह राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।  इसके बाद, उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चुने गए विधायकों को विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तराखंड में 14 मार्च को प्रदेशभर में वोटिंग  हुई थी। 10 मार्च को मतगणना के बाद भाजपा ने 47 सीटों जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। जबकि, कांग्रेस को 19 और निर्दलीय व बसपा को दो-दो सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा।

सीएम चेहरे को लेकर लड़ रही भाजपा को करारा झटका लगा जब सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। उन्हें कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने हराया। धामी के चुनाव हारने के बाद सीएम पद की लॉबिंग जमकर शुरू हो गई थी। आखिरकार भाजपा हाईकमान ने विधायकों पर लगाम कसते हुए लॉबिंग पर विराम लगा दिया था।

इन विधायकों-सांसदों के बीच चली थी  दौड़
उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के लिए विधायकों और सांसदों का नाम खूब उछला। चोबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ,श्रीनगर विधायक धन सिंह रावत, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक का नाम कई बार सुर्खियों में रहा। पहली बार, किसी महिला विधायक ऋतु खंडूरी का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हुआ था। साथ ही, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित अनिल बलूनी का नाम भी चर्चा में रहा।  हालांकि, सभी नेता अपने आप को रेस से बाहर बताते रहे।

मुख्यमंत्री बदलने पर भाजपा की किरकरी हुई थी
उत्तराखंड में पांच साल के कार्यकाल में दो-दो मुख्यमंत्री बदलने पर भाजपा की काफी किरकरी भी हुई थी। उत्तराखंड को तीन-तीन मुख्यमंत्री देने पर विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा सरकार को कई बार आड़े हाथों भी लिया था। प्रचंड बहुमत के साथ 2017 में सत्ता में आई भाजपा ने सबसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया था।

करीब चार साल के कार्यकाल के बाद भाजपा ने रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड की कमान सौंपी थी। लेकिन, कुछ ही महीनों के बाद भाजपा  में उत्तराखंड की भागदौड़ युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों में सौंप दी थी।

 

Previous Post

नाम ठाकरे सरकार का है और असली फायदा ले रही पवार सरकार: शिवसेना सांसद

Next Post

तीन नए कृषि कानूनों की वापसी के खिलाफ था सुप्रीम कोर्ट का बनाया पैनल

Next Post
तीन नए कृषि कानूनों की वापसी के खिलाफ था सुप्रीम कोर्ट का बनाया पैनल

तीन नए कृषि कानूनों की वापसी के खिलाफ था सुप्रीम कोर्ट का बनाया पैनल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”
  • सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”
  • इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प
  • ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला
  • सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In