हीरामंडी में ताजदार का किरदार निभाने वाले ताहा शाह को उनके 14 सालों के स्ट्रगल का फल मिल गया है। एक्टर इंडस्ट्री में लंबे समय से मेहनत कर रहे थे लेकिन कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ नहीं लगा। लेकिन हीरामंडी ने जैसे उनकी दुनिया ही बदल दी है। कभी कास्टिंग डायरेक्टर्स एक्टर्स का फोन नहीं उठाते थे। इंस्टाग्राम पर 500 या 600 लाइक्स से ज्यादा नहीं मिले। अब हीरामंडी के रिलीज़ होते ही सिर्फ 13 दिन में 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने उन्हें फॉलो किया है।
ताहा शाह के फॉलोवर्स
हीरामंडी से पहले ताहा को इंस्टाग्राम पर करीब 1.83 लाख लोग फॉलो करते थे। अब ये आंकड़ा 1.3 मिलियन पार हो गया है। साथ ही एक्टर ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे हर मिनट उनके फोन की नोटिफिकेशन बजने लगती है। एक्टर ने पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा ‘मैं 14 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हूं और मुझे कुछ नहीं मिला। पिछले 5-6 सालों में मुझे अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर 500-600 लाइक्स मिल रहे थे, लेकिन एक दिन, धमाका… मुझे लाखों-करोड़ों में लाइक्स मिलने लगे। मेरा इंस्टाग्राम गुलजार है, हर 2-3 मिनट में मुझे एक मैसेज मिल रहा है।’
View this post on Instagram
हीरामंडी ने बदली किस्मत
बता दें, ताहा शाह ने स्नाज्य लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नवाब ताजदार का किरदार निभाया है। इस रोल से पहले एक्टर एक साइड किरदार के लिए ऑडियंस देने आए थे। लेकिन डायरेक्टर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। बाद में उन्हें पता चला कि वो इस सीरीज में साइड नहीं बल्कि लीड रोल निभा रहे हैं। हीरामंडी ने उनकी किस्मत जैसे बदल दी हो।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
