• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोटे में कोटा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रार के मूड में कांग्रेस

हिंडनबर्ग के आरोप तो ट्रेलर, ‘मोदानी घोटाले’ का पूरा खुलासा जेपीसी करेगी- कांग्रेस

August 16, 2024
जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध

जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध

June 16, 2026
जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

June 16, 2026
CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

June 16, 2026
‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’

‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’

June 16, 2026
G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान

G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान

June 16, 2026
जीव का लक्षण है उपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

लुंचन के प्रति जागरूक रहे साधु : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 16, 2026
वरुण धवन की ट्रोलिंग पर करण जौहर बोले—असलियत हमेशा जीतती है

करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान

June 16, 2026
कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

June 16, 2026
शिवसेना ने महाराष्ट्र में नकली वोटरों पर SIR की मांग की

शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

June 16, 2026
युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

June 16, 2026
पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’ का पाइरेटेड वर्जन 50 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

हिंडनबर्ग के आरोप तो ट्रेलर, ‘मोदानी घोटाले’ का पूरा खुलासा जेपीसी करेगी- कांग्रेस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 16, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोटे में कोटा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रार के मूड में कांग्रेस

नई दिल्ली: पिछले साल अडानी ग्रुप और बीते दिनों सेबी प्रमुख पर शेयर के हेराफेरी को लेकर हिंडनबर्ग समूह के दावों के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसे लेकर अब कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया है कि अडानी समूह से जुड़े कथित घोटाले को लेकर अमेरिकी संस्था हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोप तो सिर्फ ट्रेलर हैं। कांग्रेस का कहना है कि पूरा सच जेपीसी की जांच से ही सामने आ सकता है। मामले पर पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच से ही पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। कांग्रेस हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को लेकर अदाणी समूह पर पिछले कई महीनों से हमलावर है। वहीं अडानी समूह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “अडानी महाघोटाले में संयुक्त संसदीय समिति की जांच की मांग इसीलिए की है ताकि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में किए गए खुलासों की जांच हो सके। ये खुलासे तो बहुत ही मामूली हैं। जेपीसी जांच से पूरा सच सामने आएगा।’’ उन्होंने कहा है कि अडानी समूह से जुड़ी अनियमितताएं और गलत कार्य राजनीतिक अर्थव्यवस्था के हर पहलू से जुड़े हुए हैं। ‘‘हमारी 100 सवालों की शृंखला ‘हम अडानी के हैं कौन’ में हमने इन्हें उजागर किया था।’’

कांग्रेस महासचिव ने आगे दावा किया कि ‘हवाई अड्डा, बंदरगाह, सीमेंट और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अडानी का एकाधिकार सुनिश्चित करने के लिए भारत की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने लिखा, “भारत की प्रतिष्ठा को ताक पर रखकर पड़ोस में अदाणी एंटरप्राइजेज की ज़रूरतों के लिए भारत की विदेश नीति के हितों के साथ समझौता किया गया।” जयराम रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘इजराइल के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों को एक ही कंपनी अडानी को सौंप दिया गया। कोयला और बिजली उपकरणों के बिल में बढ़ोतरी की गई, जिसने न केवल मनी लॉन्ड्रिंग और बेतहाशा मुनाफे को बढ़ावा दिया है बल्कि आम लोगों के बिजली के बिलों में भी वृद्धि कर दी है।’’

उन्होंने कहा कि इन मामलों का जिक्र हिंडनबर्ग के आरोपों में नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘हिंडनबर्ग के आरोप कैपिटल मार्केट से संबंधित मामलों तक ही सीमित हैं और ये स्टॉक हेरफेर, अकाउंटिंग धोखाधड़ी तथा नियामक एजेंसियों में हितों के टकराव से जुड़े हैं। ये आरोप तो मामूली हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदानी महाघोटाले की पूरी तरह से जांच और खुलासा सिर्फ जेपीसी ही कर सकती है।’’

Previous Post

उद्धव ठाकरे की शर्त: पहले MVA का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करें, फिर चुनाव प्रचार

Next Post

यौवन का धार्मिक-आध्यात्मिक क्षेत्र में होता रहे सदुपयोग: महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
यौवन का धार्मिक-आध्यात्मिक क्षेत्र में होता रहे सदुपयोग: महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

यौवन का धार्मिक-आध्यात्मिक क्षेत्र में होता रहे सदुपयोग: महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध
  • जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर
  • CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा
  • ‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’
  • G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In