• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हिंसा के तीन कारण – अभाव, आवेश और अज्ञान : महातपस्वी महाश्रमण

हिंसा के तीन कारण – अभाव, आवेश और अज्ञान : महातपस्वी महाश्रमण

July 29, 2024
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

हिंसा के तीन कारण – अभाव, आवेश और अज्ञान : महातपस्वी महाश्रमण

आचार्यश्री ने आयारो के माध्यम से जनता को हिंसा से बचने की दी पावन प्रेरणा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 29, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
हिंसा के तीन कारण – अभाव, आवेश और अज्ञान : महातपस्वी महाश्रमण
हिंसा के तीन कारण – अभाव, आवेश और अज्ञान : महातपस्वी महाश्रमण
हिंसा के तीन कारण – अभाव, आवेश और अज्ञान : महातपस्वी महाश्रमण
हिंसा के तीन कारण – अभाव, आवेश और अज्ञान : महातपस्वी महाश्रमण
हिंसा के तीन कारण – अभाव, आवेश और अज्ञान : महातपस्वी महाश्रमण

वेसु, सूरत (गुजरात) : भारत के पश्चिम तट पर बसे भारत के एक समृद्ध राज्य के रूप में पहचान रखने वाले गुजरात का प्राचीनकाल से भारत के कपड़े के व्यवसाय और हीरे के सबसे बड़े व्यावसायिक शहर के रूप में प्रख्यात ताप्ती नदी के तट पर बसे सूरत शहर को आध्यात्मिक शिरत प्रदान करने के लिए पधारे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की अमृतमयी वाणी से अविरल ज्ञानगंगा प्रवाहित हो रही है। वर्तमान में आयारो आगम के माध्यम से आचार्यश्री सूरत शहरवासियों व देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से गुरु सन्निधि में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अपनी अमृतवाणी का रसपान करा रहे हैं। गत आठ दिनों से आसमान में डेरा बादलों ने सोमवार को पुनः बरसात प्रारम्भ की। इस कारण आचार्यश्री का महावीर समवसरण में पदार्पण नहीं हो पाया, किन्तु जन-जन का कल्याण करने के लिए अपनी अमृतवर्षा को प्रवास स्थल से ही करने का निर्णय किया। तदुपरान्त महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी अमृतमयी वाणी से पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि आदमी अपराध में भी चला जाता है, हिंसा में प्रवृत्त हो जाता है। प्रश्न होता है कि आदमी हिंसा में क्यों जाता है? हिंसा में जाने का कारण क्या है? हिंसा दो प्रकार की होती है- आरम्भजा और संकल्पजा। जीवन चलाने के लिए, इस शरीर को टिकाए रखने के लिए भोजन, पानी, कृषि आदि कार्य करना आवश्यक होता है। सामन्यतया हर आदमी को उससे बच पाना मुश्किल होता है। खेती में हिंसा हो सकती है, भोजन पकाने में भी हिंसा हो सकती है और भी नहाने-धोने आदि कार्य भी में हिंसा हो सकती है। यह सारे कार्य शरीर का टिकाए रखने के लिए किए जाने वाले कार्य हैं। इनमें होने वाली हिंसा आवश्यक कोटि की हिंसा होती है। हालांकि साधु की अहिंसा तो बहुत उच्च कोटि की अहिंसा होती है। इसके बावजूद भी उसके शरीर से हिंसा हो सकती है। आयारो में बताया गया कि पीड़ित आदमी, दुःखी आदमी संकल्पजा हिंसा में जा सकता है। भूखमरी, बेरोजगारी, अभावग्रस्त आदमी अपराध और हिंसा में जा सकता है। दूसरी बात बताई गयी कि आदमी अपने आवेश के कारण भी हिंसा में प्रवृत्त हो जाता है। लोभ और गुस्से के कारण से भी आदमी हिंसा में प्रवृत्त हो सकता है। अज्ञान के कारण से भी आदमी हिंसा और अपराध मंे जा सकता है।

आदमी को ज्ञान हो जाए तो आदमी हिंसा व अपराध से बच सकता है। जिस प्रकार आदमी को ज्ञान हो जाए कि अंडा, मांस, मछली नहीं खाना, जीवों की हिंसा नहीं करना चाहिए तो आदमी अहिंसा की दिशा में आगे भी भी बढ़ सकता है। ज्ञान को ग्रहण कर उसके पालन के प्रति संकल्प जाग जाए तो आदमी हिंसा और अपराध से बच सकता है। प्रवचन आदि के माध्यम से भी ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। अभाव, आवेश और अज्ञान को दूर कर दिया जाए तो आदमी हिंसा और अपराध से बच सकता है।

मंगल प्रवचन के उपरान्त शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने चक्रवर्ती सनत्कुमार के आख्यान क्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सनत्कुमार को जैसे ही अपने शरीर की कुरूपता का पता चला, वह अपना साम्राज्य छोड़कर संन्यास के पथ पर बढ़ चला। इस आख्यान का आचार्यश्री के श्रीमुख से संगान और आख्यान का श्रवण कर सूरत की जनता निहाल नजर आ रही थी।

Tags: आचार्यश्री महाश्रमण
Previous Post

लंका दहन में समय नहीं लगेगा; योगी ने OBC को हनुमान की ताकत याद दिलाई

Next Post

वक्फ से क्यों डरे हजरतबल दरगाह इमाम, 350 साल पुरानी विरासत पर कैसी आंच

Next Post
वक्फ से क्यों डरे हजरतबल दरगाह इमाम, 350 साल पुरानी विरासत पर कैसी आंच

वक्फ से क्यों डरे हजरतबल दरगाह इमाम, 350 साल पुरानी विरासत पर कैसी आंच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In