• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ममता-कांग्रेस में बढ़ी रार, मोदी से मुकाबले से पहले ही बिखरा विपक्ष?

यूपी से बंगाल तक दरार ही दरार, 2024 में कैसे लगेगी INDIA की नैया पार?

November 5, 2023
द्वादशांगविद् नहीं तो एक आगमवेत्ता बनने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

द्वादशांगविद् नहीं तो एक आगमवेत्ता बनने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

July 7, 2026
रामायण की संस्कृति और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, भारत-इंडोनेशिया दोस्ती का नया अध्याय

रामायण की संस्कृति और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, भारत-इंडोनेशिया दोस्ती का नया अध्याय

July 7, 2026
भारत-इंडोनेशिया दोस्ती को नई उड़ान, 20 समझौतों पर मुहर; ब्रह्मोस से IIM कैंपस तक बढ़ा सहयोग

भारत-इंडोनेशिया दोस्ती को नई उड़ान, 20 समझौतों पर मुहर; ब्रह्मोस से IIM कैंपस तक बढ़ा सहयोग

July 7, 2026
सीरिया में मैक्रों के दौरे के दौरान बड़ा धमाका, 18 घायल; सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

सीरिया में मैक्रों के दौरे के दौरान बड़ा धमाका, 18 घायल; सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

July 7, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

केजरीवाल बोले- E20 पेट्रोल पर सरकार जिद न करे, जनता को दें दूसरा विकल्प

July 7, 2026
फर्जी बयान पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश

फर्जी बयान पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश

July 7, 2026
ईडी

टीएमसी फंड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में पांच ठिकानों पर छापेमारी

July 7, 2026
लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू-तेजस्वी समेत 46 पर आरोप तय, चलेगा केस

सम्राट चौधरी के निशाने से नहीं डरता, मैं शेर हूं : लालू प्रसाद यादव

July 7, 2026
‘बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की बीमारी…’ राजस्थान में तबादले के लिए सवा लाख आवेदन

‘बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की बीमारी…’ राजस्थान में तबादले के लिए सवा लाख आवेदन

July 7, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर दान पेटी से चोरी पर SIT रिपोर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की खामियां भी उजागर

July 7, 2026
अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

July 7, 2026
सिंधु जल संधि पर फिर आमने-सामने भारत–पाकिस्तान

जल कूटनीति पर भारत-पाक टकराव, सिंधु जल संधि को लेकर बढ़ी तल्खी

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

यूपी से बंगाल तक दरार ही दरार, 2024 में कैसे लगेगी INDIA की नैया पार?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 5, 2023
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
ममता-कांग्रेस में बढ़ी रार, मोदी से मुकाबले से पहले ही बिखरा विपक्ष?

File Photo

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ तैयार विपक्षी एकता में पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक तालमेल की स्थिति नहीं दिख रही है। पहले लेफ्ट ने टीएमसी के साथ बंगाल में किसी भी तरह का समझौता करने से इनकार कर दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश के नए नवेले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आने के बाद समाजवादी पार्टी (SP) के साथ कांग्रेस की दूरी लगातार बढ़ती दिख रही है। नया विवाद तब खड़ा हुआ जब, सपा को झटका देते हुए लखीमपुर खीरी से तीन बार के सांसद और प्रमुख कुर्मी (ओबीसी) नेता रवि प्रकाश वर्मा ने पार्टी छोड़ दी है। वह अब कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ सपा की हालिया खींचतान के बाद यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। रवि प्रकाश वर्मा ने अपनी 33 वर्षीय बेटी पूर्वी वर्मा के साथ सपा छोड़ी है। दोनों ने दावा किया कि उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी जमीन पर लोगों से अलग हो गई है। अपनी स्थापना के सिद्धांतों से भटक गई है। ये दोनों सोमवार को कांग्रेस में शामिल होंगे।

यूपी में बड़े कुर्मी नेता हैं रवि वर्मा
रवि प्रकाश वर्मा का सपा से बाहर जाना महत्वपूर्ण है क्योंकि वह राज्य में एक जाने माने कुर्मी नेता हैं। एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता बालगोविंद वर्मा लखीमपुर खीरी से चार बार सांसद रहे। वे इंदिरा गांधी कैबिनेट में मंत्री भी थे। 1980 में बालगोविंद की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी उषा ने उसी निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बाद में रवि प्रकाश वर्मा ने इस सीट से तीन बार जीतकर उनकी राजनीतिक विरासत संभाली।

2014 के लोकसभा चुनाव में वर्मा को लखीमपुर खीरी में अजय मिश्रा टेनी ने हराया था। वहीं, पूर्वी को भी 2019 में इसी सीट से हार का सामना करना पड़ा था। पूर्वी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, “मैं अखिलेश यादव के कामकाज से प्रभावित होकर राजनीति में आई थी, लेकिन अब यह कहते हुए दुख हो रहा है कि समाजवादी पार्टी समाजवाद के मूल मूल्य से भटक गई है।”

खड़गे-प्रियंका से भी मीटिंग
कांग्रेस के साथ अपने परिवार के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए पूर्वी ने अपने कदम को घर वापसी बताया। सूत्रों ने कहा कि वे पहले ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी से मिल चुके हैं। कुछ कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि सपा के और भी नेता उनके संपर्क में हैं, जो जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस पर भड़की सपा
सपा ने आरोप लगाया कि वर्मा ने अपने निजी हित में पार्टी छोड़ी। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस को भी घेरा है। उन्होंने कहा, ”हमें इंडिया गठबंधन के सदस्य के तौर पर बीजेपी से लड़ना है, लेकिन कांग्रेस इसके बजाय एसपी को निशाना बना रही है और हमें तोड़ रही है। एक गठबंधन धर्म है, जिसे वे हमें याद दिलाते हैं लेकिन खुद भूल जाते हैं। गठबंधन में हम अपने स्वयं के सहयोगियों पर दबाव नहीं डालते हैं।”

नीतीश ने भी कांग्रेस को घेरा था
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हाल ही में एक सियासी कार्यक्रम के दौरान इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस की बेरुखी को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस को अभी सिर्फ पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की चिंता है। लोकसभा को लेकर सोच ही नहीं रही है।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
FollowFollow us
PinterestSave
Previous Post

सांसों पर संकट का वॉर्निंग अलार्म? दिल्ली में प्रदूषण से और गंभीर होंगे हालात

Next Post

50 नाबालिग छात्राओं को बनाया शिकार, गिरफ्तार हो गया ‘वहशी’ प्रिंसिपल

Next Post
पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की थी साजिश, पटरी पर ईंट रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

50 नाबालिग छात्राओं को बनाया शिकार, गिरफ्तार हो गया 'वहशी' प्रिंसिपल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द्वादशांगविद् नहीं तो एक आगमवेत्ता बनने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • रामायण की संस्कृति और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, भारत-इंडोनेशिया दोस्ती का नया अध्याय
  • भारत-इंडोनेशिया दोस्ती को नई उड़ान, 20 समझौतों पर मुहर; ब्रह्मोस से IIM कैंपस तक बढ़ा सहयोग
  • सीरिया में मैक्रों के दौरे के दौरान बड़ा धमाका, 18 घायल; सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
  • केजरीवाल बोले- E20 पेट्रोल पर सरकार जिद न करे, जनता को दें दूसरा विकल्प
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In