• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
3 पूर्व सांसदों को दिल्ली से चुनाव लड़ा सकती है BJP, किसे कहां से टिकट संभव

हरियाणा में बड़े ऑपरेशन की तैयारी, भाजपा आधे विधायकों का काट सकती है टिकट

August 29, 2024
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

डंबुला ड्रामे पर अश्विन की दो टूक, दबाव में बिखर गया भारत ए

June 17, 2026
‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत

‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत

June 17, 2026
फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?

फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?

June 17, 2026
2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

June 17, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट्स में निवेश बढ़ेगा, 2030 तक बड़ा विस्तार संभव

June 17, 2026
नई हुंडई i20 होगी और ज्यादा किफायती, मिलेगा माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

नई हुंडई i20 होगी और ज्यादा किफायती, मिलेगा माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

June 17, 2026
बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत

बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत

June 17, 2026
जलदान से आत्मदान तक : ज्येष्ठ मास की सनातन परंपरा

जलदान से आत्मदान तक : ज्येष्ठ मास की सनातन परंपरा

June 17, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 17 जून 2026

June 17, 2026
जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध

जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध

June 16, 2026
जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

June 16, 2026
CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

हरियाणा में बड़े ऑपरेशन की तैयारी, भाजपा आधे विधायकों का काट सकती है टिकट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 29, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
3 पूर्व सांसदों को दिल्ली से चुनाव लड़ा सकती है BJP, किसे कहां से टिकट संभव

Haryana Chunav: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व गुरुवार को उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करेगा। आम चुनाव में लगे बड़े झटके के बाद भाजपा नेतृत्व विधानसभा चुनाव के लिए सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटा है। पार्टी सत्ता विरोधी माहौल की काट के लिए लगभग आधे मौजूदा विधायकों के टिकट भी काट सकती है। लोकसभा चुनाव में जिन सांसदों को टिकट नहीं मिला था, उनके नामों पर भी पार्टी विचार कर रही है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा ने अपनी अंदरूनी सर्वे पर मौजूदा आधे विधायकों के टिकट काटने का मन बनाया है। गुरुवार शाम होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राज्य की सभी सीटों के लिए नामों पर मंथन होगा। पार्टी पहली सूची में लगभग 50 से 60 प्रत्याशियों के नाम जारी कर सकती है। लोकसभा चुनाव नहीं लड़ीं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को भी टिकट मिलने की संभावना है। दूसरे दलों से आए आधा दर्जन नेताओं को भी टिकट दिए जा सकते हैं।

हरियाणा में भाजपा के लिए इस बार के चुनाव बेहद अहम है। बीते दस साल से राज्य में सत्ता में रहने के कारण उसे सत्ता विरोधी माहौल का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सामाजिक समीकरणों को साधने का दबाब भी है। भाजपा ने दस साल पहले 2014 में पूर्ण बहुमत से राज्य में सरकार बनाई थी। उसी साल इसके पहले हुए लोकसभा चुनाव में उसने सभी दस सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 में भी पार्टी ने लोकसभा की सभी दस सीटें जीतीं, लेकिन विधानसभा में बहुमत हासिल नहीं कर सकी। 90 सदस्यीय विधानसभा में उसे 40 सीटें ही मिलीं और उसने जजपा (10) और कुछ निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनाई। हालांकि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ही बने रहे थे।

कांग्रेस के साथ हो रहे जाट ध्रुवीकरण को रोकने के लिए भाजपा ने कांग्रेस की पूर्व मंत्री और चौधरी बंसीलाल की बहू किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति को अपने साथ जोड़ा। किरण को भाजपा ने राज्यसभा का सदस्य भी बनाया है, ताकि जाट समुदाय का ध्रुवीकरण कांग्रेस के साथ न हो। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के साथ चुनाव मैदान में उतरी जजपा ने चंद्रशेखर आजाद (रावण) की पार्टी आजाद समाज पार्टी संग गठबंधन किया है।

गैर जाट समुदाय को भी साधने की कोशिश

भाजपा की बीते दो चुनावों से गैर जाट ध्रुवीकरण की राजनीति रही है। अब स्थितियां बदली हैं। लोकसभा चुनाव में यह रणनीति पूरी तरह सफल नहीं रही। दलित व अन्य समुदायों ने भी कांग्रेस का साथ दिया था। ऐसे में भाजपा एक बार जाट समुदाय को साधने के साथ गैर जाट समुदायों को भी साथ बरकरार रखने की कोशिश में है। आम चुनाव के पहले पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया और जजपा से भी उसका नाता टूट गया।

Previous Post

कांग्रेस झुकने तो तैयार नहीं, उद्धव मान नहीं रहे; MVA में सीट शेयरिंग पर तकरार

Next Post

बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे दुष्यंत चौटाला, पुलिस ने काट दिया 2000 का चालान

Next Post
बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे दुष्यंत चौटाला, पुलिस ने काट दिया 2000 का चालान

बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे दुष्यंत चौटाला, पुलिस ने काट दिया 2000 का चालान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डंबुला ड्रामे पर अश्विन की दो टूक, दबाव में बिखर गया भारत ए
  • ‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत
  • फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?
  • 2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान
  • रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट्स में निवेश बढ़ेगा, 2030 तक बड़ा विस्तार संभव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In