चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर आईएएस अफसर के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी गणेश दास अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली। वह आईएएस हितेश कुमार मीणा के पर्सनल सेक्रेटरी थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर 16 स्थित सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऑफिस में काम करते-करते छत पर पहुंचे
सूत्रों के अनुसार, गणेश दास अरोड़ा दोपहर साढ़े 12 बजे अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। अचानक बिना किसी को कुछ बताए वह सचिवालय की छत पर चले गए और नीचे कूद गए। गिरने के बाद गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से सचिवालय में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें सेक्टर 16 हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। गणेश दास अरोड़ा इसी साल अक्टूबर में रिटायर होने वाले थे। उनकी पत्नी गवर्नर हाउस में तैनात हैं।
15 दिन पहले भी हुई थी कोशिश
बताया जाता है कि 15 दिन पहले भी उन्होंने छत से कूदने का प्रयास किया था, जिसे कर्मचारियों ने रोक लिया था। सूत्रों के अनुसार, गणेश दास अरोड़ा अपनी इंटरनल पोस्टिंग को लेकर लंबे समय से परेशान थे। इस दिन सुबह जब वह ऑफिस पहुंचे, तो उन्होंने अपनी पोस्टिंग पर नाराजगी जताई। विवाद के दौरान वह ऑफिस की छठी मंजिल पर चले गए। कर्मचारी प्रवीन मौके पर पहुंचकर उन्हें पीछे से पकड़ने का प्रयास किया।
लंबे समय से चल रहा था तनाव
सूत्रों के अनुसार, इंटरनल पोस्टिंग और लंबित शिकायतों के कारण गणेश दास अरोड़ा लंबे समय से डिप्रेशन में थे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से कई बार मामले में शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

