मुंबई:टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के कथित आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की है। तुनिषा केस में टीवी शो ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ अभिनेता शीजान खान मुख्य आरोपी हैं और अभी जेल में हैं। आरोपी शीजान खान (Sheezan Khan) की जमानत याचिका पर आज यानी शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। शीजान ने इससे पहले वसई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया था। वहीं उसके बाद शीजान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
524 पन्नों की चार्जशीट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने तुनिषा शर्मा केस में 524 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के बारे में अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस में आरोपी शीजान खान के साथ चैट्स आदि का मुख्य रूप से जिक्र है, जिससे कई राज खुल सकते हैं। एक ओर जहां शीजान की जमानत पर आज सुनवाई हो सकती है तो दूसरी ओर जानकारी के मुताबिक तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी।
25 दिसंबर को हुए थे गिरफ्तार
तुनिषा शर्मा ने शीजान खान के साथ टेलीविजन शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में अभिनय किया था। तुनिषा शर्मा ने वसई के पास एक धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। तुनिषा शर्मा और शीजान खान रिलेशनशिप में रह चुके थे, लेकिन कुछ वक्त पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। तुनिषा की मौत के बाद, 28 वर्षीय शीजान खान को एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वसई पुलिस ने 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

