नई दिल्ली:आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर है। सेबी, IPO बंद होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग में लगने वाले समय को कम करना चाहता है। सेबी ने शेयरों की लिस्टिंग में लगने वाले समय को मौजूदा 6 दिन से घटाकर 3 दिन करने का प्रस्ताव दिया है।
निवेशकों को होगा फायदा: शेयरों की लिस्टिंग और ट्रेडिंग के लिए समयसीमा में प्रस्तावित कमी से निवेशकों को बड़ा फायदा होगा। आसान भाषा में समझें तो आईपीओ अलॉट होने के बाद निवेशकों को ज्यादा दिन तक लिस्टिंग का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा आईपीओ जारी करने वाली कंपनी भी फायदे में रहेगी। आईपीओ जारी करने वाली कंपनी की पूंजी तक तेजी से पहुंच होगी, जिससे व्यापार करने में आसानी होगी।
बता दें कि सेबी ने नवंबर 2018 में खुदरा निवेशकों के लिए एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक्ड अमाउंट (ASBA) द्वारा समर्थित एप्लिकेशन के साथ एक अतिरिक्त भुगतान तंत्र के रूप में यूपीआई की शुरुआत की। आईपीओ (टी+6) के बंद होने के छह दिनों के भीतर लिस्टिंग के लिए समयसीमा निर्धारित की गई थी। सेबी ने प्रस्ताव पर 3 जून तक जनता से राय मांगी है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

