• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
IND vs SA फाइनल में रचा जाएगा इतिहास, 17 साल में पहली बार होगा ऐसा!

IND vs SA फाइनल में रचा जाएगा इतिहास, 17 साल में पहली बार होगा ऐसा!

June 28, 2024
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
अगरकर के सामने सचिन ने रखी शर्त, वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की वकालत

सभी प्रारूपों में सफलता की कुंजी है बैकलिफ्ट : सचिन तेंदुलकर

June 4, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा ने बदले फुटबॉल के नियम, 2026 विश्व कप से लागू होंगे बड़े बदलाव

June 4, 2026
चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

IND vs SA फाइनल में रचा जाएगा इतिहास, 17 साल में पहली बार होगा ऐसा!

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 28, 2024
in खेल, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
IND vs SA फाइनल में रचा जाएगा इतिहास, 17 साल में पहली बार होगा ऐसा!

India vs South Africa T20 World Cup Final: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। भारत का सामना फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा। इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप के 17 साल के इतिहास में इस बार कुछ ऐसा होगा जो कभी पहले नहीं हुआ। टी20 वर्ल्ड कप का यह 9वां संस्करण है, मगर इससे पहले 8 संस्करण में कोई टीम अपराजेय रहते हुए खिताब नहीं जीती है। मगर इस साल यह भी रिकॉर्ड टूट जाएगा। दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें इस वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में चल रही है। अपनी विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखते हुए ये दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में पहुंची है, मगर फाइनल में किसी ना किसी एक टीम को हार का सामना करना पड़ेगा और एक टीम अपराजित रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाएगी।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप फाइनल शनिवार 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाना है। स्थानीय समयानुसार IND vs SA फाइनल मैच सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा, वहीं भारत में इसका लाइव प्रसारण रात 8 बजे से होगा।

कैसा रहा भारत और साउथ अफ्रीका का अब तक का सफर?

सबसे पहले बात टीम इंडिया की करें तो लीग स्टेज में भारत के सामने एकमात्र बड़ी चुनौती पाकिस्तान की थी। भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ यूएसए और आयरलैंड जैसी टीमों को रौंदा, वहीं कनाडा के खिलाफ उनका मैच बारिश की भेंट चढ़ा।

इसके बाद सुपर-8 में भारत का सामना अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ था। इन मैचों में भी रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

नॉकआउट राउंड में भारत ने इंग्लैंड से अपना हिसाब चुकता किया। 2022 में इंग्लैंड ने भारत को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था, तो इस बार टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को रौंद फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

वहीं बात साउथ अफ्रीका की करें तो, लीग स्टेज में प्रोटीज ने श्रीलंका, नीदरलैंड, बांग्लादेश और नेपाल को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। बांग्लादेश और नेपाल के खिलाफ उनके करीबी मैच रहे, मगर टीम जीत का चौका लगाने में कामयाब रही।

इसके बाद सुपर-8 में एडेन मार्करम की टीम ने मेजबान यूएस और वेस्टइंडीज के अलावा इंग्लैंड को धोया। सेमीफाइनल में उनका सामना अफगानिस्तान से हुआ जहां अफगानी बल्लेबाजों को मात्र 56 रनों पर ढेर कर उन्होंने 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2024
Previous Post

आज संसद में नीट का मुद्दा उठाएगा विपक्ष, सरकार तैयार; हंगामे के आसार

Next Post

ओवैसी के घर के गेट पर फेंकी स्याही, इजरायल के समर्थन में पोस्टर चिपकाए

Next Post
ओवैसी के घर के गेट पर फेंकी स्याही, इजरायल के समर्थन में पोस्टर चिपकाए

ओवैसी के घर के गेट पर फेंकी स्याही, इजरायल के समर्थन में पोस्टर चिपकाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
  • ‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In