मुंबई:भारतीय नौसेना का स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर को बुधवार को मुंबई के तट के पास आपात स्थिति में उतरना पड़ा। खबर है कि चालक दल में शामिल सभी तीन सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। नौसेना ने जानकारी दी है कि हेलीकॉप्टर मुंबई से अपनी नियमित उड़ाने के लिए निकला था। फिलहाल, इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
भारतीय नौसेना प्रवक्ता ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी, ‘भारतीय नौसेना का ALH मुंबई से नियमित उड़ान पर निकला और तट के पास पानी में उतर गया। क्रू को सुरक्षित बचाने के लिए नेवल पेट्रोल क्राफ्ट के जरिए तत्काल तलाशी और बचाव अभियान की शुरुआत की गई। इस घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।’
भारतीय नौसेना ने जानकारी दी है कि उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर में अचानक पावर चली गई और वह तेजी से नीचे आने लगा। आगे बताया गया कि हालात के मद्देनजर पायलट ने नियंत्रित रूप से पानी पर उसे उतारा। बचाव अभियान के दौरान क्रू के सभी तीन सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

