डेस्क:सिंगर बादशाह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम बात करते हैं। बादशाह ने जैस्मिन मसीह से शादी की थी। दोनों की बेटी भी है। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा चला नहीं और दोनों अलग हो गए। अब बादशाह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान जैस्मिन से तलाक पर बात की। बादशाह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की वजह से अलग होने का फैसला लिया।- सिंगर ने इसकी वजह भी बताई है।
बेटी की वजह से क्यों हुए अलग
बादशाह ने प्रखर के प्रवचन के पॉडकास्ट में कहा, ‘हमने सब करने की कोशिश की। हमने अपना बेस्ट दिया। हम अलग इसलिए हुए क्योंकि यह हमारे बच्चे के लिए सही नहीं था। मैं अपनी बेटी से मिलता हूं, लेकिन ज्यादा नहीं क्योंकि वह लंदन में रहती है।’
कैसा है बेटी के साथ रिश्ताबेटी के साथ अपने रिश्ते पर बादशाह ने कहा, ‘हमारा काफी फ्रेंडली रिलेशन है। वह मेरे कॉन्सर्ट में आई थीं और बोलती कि मेरे पापा कूल हैं। लेकिन वह फैन नहीं हैं। वह ब्लैकपिंक सुनती हैं। एक म्यूजिशियन होने के नाते किसी और म्यूजिशियन के मर्चेंडाइस को खरीदना थोड़ा दर्द देता है।’
प्यार को लेकर क्या बोले सिंगर
बादशाह ने लव और रिलेशनशिप को लेकर कहा, ‘मेरे लिए प्यार मतलब किसी का ध्यान रखना बिना जजमेंट के। प्यार का सबसे बड़ा फॉर्म है ध्यान रखना।’
रिलेशनशिप को कहा एक जॉब
सिंगर ने फिर रिलेशनशिप को लेकर कहा कि रिलेशनशिप एक ड्यूटी है, एक जॉब है जो काफी कॉम्प्लिकेटेड होता है। किसी के साथ लाइफ स्पेंड करना एक जॉब है। खासकर तब जब आप एक जोन में रहना चाहते हो जहां आप खुश हो और डिस्टर्ब नहीं। तो जब आप रिलेशनशिप में आते हो एक जॉब हो जाती है ओपीनियंस को बैलेंस करना। मुझे लगता है मेरे पैरेंट्स हीरो हैं क्योंकि मैं ऐसा नहीं कर सकता।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम
बता दें कि कुछ दिनों से बादशाह का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों साथ में कई बार विदेश में टाइम स्पेंड करते नजर आए हैं। हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि बादशाह उनके अच्छे दोस्त हैं।
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘बादशाह अच्छे दोस्त हैं। वह काफी सिंपल, रियल और अच्छे इंसान हैं। मुझे लगता है यही हमारे बीच में कॉमन है इसलिए हम अच्छे दोस्त हैं।’













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
