डेस्क : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार शाम एक बड़ा जल हादसा सामने आया, जब बरगी डैम में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। इस दुर्घटना में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे। हादसा खमरिया टापू के पास उस समय हुआ जब अचानक तेज हवा और खराब मौसम के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर पानी में समा गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ लोग अभी भी लापता हैं।
इस घटना ने एक बार फिर जल पर्यटन में सुरक्षा मानकों और खराब मौसम के दौरान संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
(समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था)













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
