• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कांग्रेस

जीडीपी गिरावट पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

November 30, 2024
आम के लड्डू: आम की मिठास से बनी पारंपरिक देसी मिठाई

आम के लड्डू: आम की मिठास से बनी पारंपरिक देसी मिठाई

May 8, 2026
तांबे का लोटा दान: परंपरा, विज्ञान और आध्यात्म का संगम

तांबे का लोटा दान: परंपरा, विज्ञान और आध्यात्म का संगम

May 8, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 8 मई 2026

May 8, 2026
हावड़ा के शिबपुर में हिंसा, सात बम धमाकों और फायरिंग से दहशत

हावड़ा के शिबपुर में हिंसा, सात बम धमाकों और फायरिंग से दहशत

May 7, 2026
राजीव घई

असीम मुनीर की पदोन्नति पर भारत का तंज, ‘रणनीति नहीं, दिखावा’

May 7, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत का स्पष्ट रुख: आतंकवाद पर कोई नरमी नहीं, पाकिस्तान को मिला करारा संदेश

May 7, 2026
“दीदी आप हारी नहीं हैं”— अखिलेश का ममता को राजनीतिक संदेश

“दीदी आप हारी नहीं हैं”— अखिलेश का ममता को राजनीतिक संदेश

May 7, 2026
मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या से बंगाल में सियासी भूचाल

May 7, 2026
शिक्षा के बाधक तत्त्वों को दूर कर करें बाहुश्रुत्य की आराधना : महातपस्वी महाश्रमण

शिक्षा के बाधक तत्त्वों को दूर कर करें बाहुश्रुत्य की आराधना : महातपस्वी महाश्रमण

May 7, 2026
अग्नि-6 से बढ़ेगी भारत की रणनीतिक ताकत, 10,000 किमी से अधिक क्षमता

अग्नि-6 से बढ़ेगी भारत की रणनीतिक ताकत, 10,000 किमी से अधिक क्षमता

May 7, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

सोहराबुद्दीन मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 22 आरोपियों को मिली राहत को रखा कायम

May 7, 2026
लगातार दूसरी बार विजय को झटका, राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन मांगा

लगातार दूसरी बार विजय को झटका, राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन मांगा

May 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 8, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

जीडीपी गिरावट पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 30, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कांग्रेस

डेस्क:कांग्रेस ने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़ों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। यह आरोप लगाया कि भारत के विकास में मंदी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जीडीपी वृद्धि के तिमाही आंकड़ों से पता चलता है कि निजी निवेश सुस्त बना हुआ है। मध्यम और दीर्घकालिक आर्थिक क्षमता तेजी से खत्म हो रही है। स्थिति का मूल कारण श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि नहीं होना है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग ‘होप’ में जी रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री सिर्फ ‘हाइप’ बनाने में लगे हैं। रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘जुलाई से सितंबर 2024 के लिए कल शाम जारी किए गए जीडीपी विकास के आंकड़े अनुमान से कहीं अधिक खराब हैं। भारत में 5.4 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है और खपत में वृद्धि भी महज 6 प्रतिशत है।’

जयराम रमेश ने दावा किया कि प्रधानमंत्री और उनके चीयरलीडर्स जानबूझकर इस मंदी के कारणों को नजरअंदाज कर रहे हैं। एक अग्रणी वित्तीय सूचना सेवा कंपनी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की ‘लेबल डायनामिक्स ऑफ इंडियन स्टेट्स’ नामक नई रिपोर्ट इसके वास्तविक कारण का खुलासा करती है, जो कि स्थिर मजदूरी है। रमेश ने कहा, ‘रिपोर्ट में यह दिखाने के लिए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण डेटा का इस्तेमाल किया गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर समग्र वास्तविक वेतन (प्रत्येक राज्य में महंगाई के लिए समायोजित करके) वृद्धि पिछले पांच वर्षों में 0.01 प्रतिशत पर स्थिर रही है।’

‘वास्तविक मजदूरी में गिरावट देखी गई’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हरियाणा, असम और उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की तो इसी अवधि में वास्तविक मजदूरी में गिरावट देखी गई है। यह कोई अपवाद नहीं है। लगभग हर साक्ष्य और तथ्य इसी विनाशकारी निष्कर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं कि औसत भारतीय आज 10 साल पहले की तुलना में कम खरीदारी कर पा रहा है, उनकी क्रय शक्ति घट गई है। यह भारत के विकास में मंदी का अंतिम मूल कारण है।’ उनके अनुसार, श्रमिकों की वास्तविक मजदूरी 2014-2023 के बीच स्थिर रही है। वर्ष 2019-2024 के बीच वास्तव में इसमें गिरावट ही आई है।

‘निजी निवेश सुस्त बना हुआ’
जयराम रमेश ने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में खेतिहर मजदूरों की वास्तविक मजदूरी हर साल 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कृषि मजदूरों की वास्तविक मजदूरी में हर साल 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई। उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि जीडीपी वृद्धि के तिमाही आंकड़ों से पता चलता है कि निजी निवेश सुस्त बना हुआ है। हमारी मध्यम और दीर्घकालिक आर्थिक क्षमता तेजी से खत्म हो रही है। इसका मूल कारण करोड़ों श्रमिकों की स्थिर मजदूरी है।’ रमेश ने सवाल किया कि इस गंभीर हकीकत को कब तक नजरअंदाज किया जाता रहेगा?

Previous Post

सेबी की रिलायंस सिक्योरिटीज पर बड़ी कार्रवाई, जानिए

Next Post

धार्मिक स्थलों का सर्वे: सांप्रदायिक शांति पर खतरा?

Next Post
चंद्रचूड़

धार्मिक स्थलों का सर्वे: सांप्रदायिक शांति पर खतरा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आम के लड्डू: आम की मिठास से बनी पारंपरिक देसी मिठाई
  • तांबे का लोटा दान: परंपरा, विज्ञान और आध्यात्म का संगम
  • आज का राशिफल – 8 मई 2026
  • हावड़ा के शिबपुर में हिंसा, सात बम धमाकों और फायरिंग से दहशत
  • असीम मुनीर की पदोन्नति पर भारत का तंज, ‘रणनीति नहीं, दिखावा’
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In