पटना:बिहार में आरजेडी को चार सीट भी नहीं आने के गृह मंत्री अमित शाह के बयान तेजस्वी ने कहा कि भविष्यवाणी करने से किसी को कौन रोका है। 2015 में तो उन्होंने समय भी बता दिया था कि क्या-क्या होने वाला है। तेजस्वी यादव ने रविवार को चुनाव प्रचार से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि 2015 का रिजल्ट भी सबने देखा कि क्या हुआ। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर पांचवे चरण के चुनाव को लेकर दावा किया कि हमलोग जीत चुके हैं, इस बार 300 पार। दरअसल, बेतिया में एक चुनावी सभा के दौरान तो केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा था कि राहुल बाबा को 40 तो लालू जी को चार सीटें भी नहीं आ रही हैं।
इसके पहले सुबह तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी के साथ एक दिन पहले के चुनाव प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर पर बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि अबतक 177 या 180 के आसपास कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। इस बार महिला लोग बड़ी संख्या में सभा में आ रही है, नौजवानों में उत्साह है। वहीं, मुकेश सहनी कह रहे हैं कि नौजवान रोजगार को लेकर हमलोग के साथ आए ही है। एक लाख रुपये जो हमलोग महिलाओं को दे रहे हैं, उसका भी आकर्षण है।
इस पर तेजस्वी यादव कहते हैं कि हमलोगों ने 17 महीने काम किया है, उस पर लोगों को विश्वास हो गया। केंद्र सरकार से लोग ऊब चुके हैं। वहीं, पकाऊ भाषण, थकाऊ भाषण, अब लोग नया चाहता है, परिवर्तन चाहता है। इस बार जनता आगे-आगे है। लोग समझदार हैं, 40-45 डिग्री सेल्शियस तापमान में भी भीड़ आ रही है, बैरिकेड तोड़ दे रहा है। जो खबरें आ रही है, मेरी यूपी के पत्रकारों, अधिकारियों व बुद्धिजीवियों से बातें हुई है, जो लोग कहते थे कि यूपी वन साइडेड है, वहां लड़ाई हो गया है, बिहार में तो साफ ही हो गया है। इस बार इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीट आएगी।
दक्षिण में भाजपा साफ और बाकी तरफ हाफ हो गई है : कांग्रेस
इस बीच कांग्रेस महासचिव सांसद जयराम रमेश ने दावा किया है कि अब तक के हुए चार चरण के चुनाव में ही इंडिया गठबंधन को स्पष्ट व निर्णायक बहुमत मिल चुका है। यही कारण है कि 19 अप्रैल के बाद पीएम की भाषा बदल गई है। हर रोज नए-नए झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैँ। मंगलसूत्र, मंदिर-मस्जिद, भैंस और धार्मिक ध्रुवीकरण करने में लगे हैं। जयराम रमेश ने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से आशान्वित हैं। हकीकत है कि देश में कोई लहर नहीं है। पांच न्याय और 25 गारंटी लोगों के मन में रच-बस गया है। पीएम बौखला गए हैं। उनकी भाषा बदल गई है। वे परेशानी में हैं। अब वे 400 पार की बात नहीं कर रहे हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
