• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

जीवन में शक्ति और शांति दोनों आवश्यक : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

October 3, 2024
आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

April 22, 2026
पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

April 22, 2026
‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

April 22, 2026
पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

April 22, 2026
होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

April 22, 2026
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र, बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी

April 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

April 22, 2026
नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

April 22, 2026
आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

April 22, 2026
तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

April 22, 2026
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

जीवन में शक्ति और शांति दोनों आवश्यक : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

नवरात्र के अवसर पर आध्यात्मिक अनुष्ठान से जुड़ी श्रद्धालु जनता

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 3, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
जीवन में शक्ति और शांति दोनों आवश्यक : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
जीवन में शक्ति और शांति दोनों आवश्यक : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
जीवन में शक्ति और शांति दोनों आवश्यक : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
जीवन में शक्ति और शांति दोनों आवश्यक : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
जीवन में शक्ति और शांति दोनों आवश्यक : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
जीवन में शक्ति और शांति दोनों आवश्यक : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

वेसु, सूरत (गुजरात) : भगवान महावीर के प्रतिनिधि, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने गुरुवार को नवरात्र के प्रथम दिन से आध्यात्मिक अनुष्ठान का प्रारम्भ करते हुए आर्षवाणियों का उच्चारण कर उपस्थित श्रद्धालु जनता को नौ दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान से जुड़ने की प्रेरणा प्रदान की। लगभग आधे घंटे तक उपस्थित जनता आर्षवाणियों से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा।

तदुपरान्त शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने उपस्थित श्रद्धालु जनता को आयारो आगम के माध्यम से पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि मानव जीवन में अनेक ऐसे अवसर आते हैं, जिसमें आदमी शोकाकुल हो जाता है, दुःखी बन जाता है। प्रिय का वियोग हो जाता है तो आदमी के मन में कष्ट हो सकता है। स्वयं का अपमान हो जाए, बदनामी हो जाए, शरीर में कोई कठिनाई हो जाए तो आदमी कष्ट से प्रभावित हो सकता है। जीवन में कभी खूब आमोद-प्रमोद वाले अवसर भी आते हैं। जन्मदिवस, शादी-ब्याह आदि-आदि अनेक अवसर आते हैं, जब आदमी खूब प्रसन्न होता है। आगम में यह प्रेरणा प्रदान की गई है कि अनुकूलता में ज्यादा खुशियां नहीं मनानी चाहिए और न ही प्रतिकूलता में ज्यादा दुःखी भी नहीं बनना चाहिए।

आज से नवरात्र का आध्यात्मिक अनुष्ठान शुरु हुआ है। इस आश्विन महीने के शुक्लपक्ष में यह नवरात्र का समय आता है। लोग अपने-अपने ढंग आराधना करते हैं। जैन शासन के श्वेताम्बर तेरापंथी परंपरा में आचार्यश्री तुलसी की विद्यमानता में सबसे पहले दिल्ली में आध्यात्मिक अनुष्ठान का क्रम प्रारम्भ हुआ था, जो आज भी चल रहा है।

आदमी के जीवन में शक्ति की महत्ता होती है। शक्तिहीन आदमी मानों दयनीय के समान होता हैं। जिसमें शक्ति होती है, वह आदमी अपनी शक्ति का प्रयोग किसी को दुःख देने में नहीं, किसी का भला करने में, सेवा करने में सदुपयोग करे। मानव जीवन में शक्ति का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। जहां तक संभव हो सके, अपनी शक्ति का सदुपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। आत्मा में शक्ति अनंत होती है। शरीर की शक्ति हो, मन की शक्ति हो अथवा चाहे वचन की शक्ति हो, चाहे जनबल हो अथवा धनबल, किसी प्रकार के बल अथवा शक्ति का दुरुपयोग नहीं करना चाहिंए। आदमी को दूसरों की सेवा में अपनी शक्ति का सदुपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में उपालंभ मिल जाए या प्रशंसा हो जाए, उसमें आदमी को समताभाव में रहने का प्रयास करना चाहिए। शक्ति होने पर भी शांति में रहने का प्रयास करना चाहिए। अनावश्यक किसी को कष्ट देना, लड़ाई-झगड़ा आदि-आदि में शक्ति का प्रयोग न हो, बल्कि किसीकी पवित्र सेवा, निर्भिकता रहे। आदमी का चिंतन प्रशस्त होना चाहिए।

नवरात्र के समय में आदमी को शक्ति की आराधना करने का प्रयास किया जाना चाहिए। मोह की चेतना क्षीण हो। शक्ति और शांति दोनों जीवन में हो तो जीवन अच्छा हो सकता है।

आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वीवर्या सम्बुद्धयशाजी ने जनता को अभिप्रेरित किया। आचार्यश्री ने पांच मिनट तक जनता को प्रेक्षाध्यान का भी प्रयोग कराया। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का तीसरा दिन अणुव्रत प्रेरणा दिवस के रूप में समायोजित हुआ। आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में वीर नर्मद गुजरात युनिवर्सिटि के वाइस चांसलर के वाइस चांसलर श्री किशोर चावड़ा उपस्थित थे। उनका परिचय श्री राजेश सुराणा ने प्रदान किया। श्री चावड़ा ने आचार्यश्री को वंदन कर अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि सूरत शहर की धरती पर चतुर्मास करने वाले आचार्य महाश्रमणजी को मैं सादर नमन करता हूं। हम लोग तो हर वर्ष हजारों बच्चों की परीक्षा लेते हैं, लेकिन उनमें से मानव कितने बनते हैं? मानव बनाने का कार्य तो आचार्यश्रीजी कर रहे हैं। उन्होंने आचार्यश्री को अपनी युनिवर्सिटि में पधारने का अनुरोध भी किया।

अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अणुव्रत प्रेरणा दिवस के अवसर पर पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि परम पूज्य आचार्यश्री तुलसी ने अणुव्रत का कार्य आगे बढ़ाया था। अणुव्रत का यह मंतव्य है कि आदमी अपनी-अपनी धर्म-परंपरा में रहते हुए भी अणुव्रत नियमों का पालन कर गुडमैन बनने का प्रयास होना चाहिए। शिक्षा संस्थानों में खूब अच्छा कार्य चलता रहे। सुश्री पूजा जैन (टोहाना) ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी

 

Previous Post

सद्गुरु जग्गी वासुदेव को मिली बड़ी राहत, SC ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

Next Post

भगवान इजरायल को शक्ति दे कि वह सारे नसरल्लाह खत्म कर दे: हिमंता बिस्वा सरमा

Next Post
हिमंता बिस्वा

भगवान इजरायल को शक्ति दे कि वह सारे नसरल्लाह खत्म कर दे: हिमंता बिस्वा सरमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार
  • पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन
  • ‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
  • पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड
  • होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In