• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2024/03/20/16_9/16_9_6/tamil_nadu_chief_minister_and_dmk_president_m_k_st_jpg_1710920021.jpg

जल्द हो जातिगत जनगणना, तमिलनाडु विधानसभा में प्रस्ताव पारित; BJP साथ

June 26, 2024
शशि थरूर

लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है

April 18, 2026
प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

April 18, 2026
महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

April 18, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”

April 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर

April 18, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 18, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 18, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

बैंकों ने सोना–चांदी के आयात ऑर्डर रोके, सप्लाई बाधित होने की आशंका

April 18, 2026
सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

April 18, 2026
अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

April 18, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 18 अप्रैल 2026

April 18, 2026
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

जल्द हो जातिगत जनगणना, तमिलनाडु विधानसभा में प्रस्ताव पारित; BJP साथ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 26, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2024/03/20/16_9/16_9_6/tamil_nadu_chief_minister_and_dmk_president_m_k_st_jpg_1710920021.jpg

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा ने बुधवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से जाति आधारित जनगणना जल्द कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की ओर से पेश प्रस्ताव में कहा गया कि केंद्र सरकार को जनगणना का काम तत्काल शुरू करना चाहिए जो 2021 से लंबित है। प्रस्ताव में कहा गया कि साथ ही इस बार जाति आधारित गणना भी कराई जानी चाहिए।

प्रस्ताव में कहा गया, ‘सदन का मानना है कि भारत के प्रत्येक नागरिक को शिक्षा, अर्थव्यवस्था और रोजगार में समान अधिकार और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए नीतियां बनाने के वास्ते जाति आधारित जनगणना आवश्यक है।’

भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। मुख्य विपक्षी दल अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के सदस्यों की अनुपस्थिति में सदन में इसे पारित किया गया। अन्नाद्रमुक के विधायकों को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण विधानसभा से निलंबित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावू ने कहा कि प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

AIADMK विधायक निलंबित
तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इडापड्डी के पलानीस्वामी सहित अन्नाद्रमुक के विधायकों को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने को लेकर बुधवार को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को एक दिन के निलंबन के बाद काली शर्ट पहनकर विधानसभा में आए विपक्षी पार्टी के सदस्यों ने कल्लाकुरिची शराब त्रासदी के मामले को फिर से उठाने की कोशिश की।

उन्होंने मुद्दे पर चर्चा के लिए नियत कामकाज के स्थगन की मांग की लेकिन विधानसभा के अध्यक्ष एम अप्पावु ने कहा कि वह इस पर गौर करेंगे। इस पर अन्नाद्रमुक के विधायकों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर तुरंत चर्चा कराने पर जोर दिया और हंगामा करने लगे। कुछ सदस्य अपने स्थान से उठ कर आसन के समीप आ गए।

विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें अपनी सीट पर वापस जाने को कहा लेकिन सदस्यों ने उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसके बाद अध्यक्ष ने उनके निष्कासन का आदेश दिया। बाद में सदन में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर अन्नाद्रमुक के सदस्यों को 29 जून तक सदन की कार्यवाही में भाग लेने पर रोक लगा दी गई।

Tags: जातिगत जनगणनातमिलनाडु विधानसभा
Previous Post

बिरला ने आपातकाल पर रखवाया मौन तो विपक्ष ने किया हंगामा, भाषण पर भड़का

Next Post

केजरीवाल ने अपना पल्ला झाड़ सिसोदिया पर फोड़ा ठीकरा: कोर्ट में CBI

Next Post
केजरीवाल ने अपना पल्ला झाड़ सिसोदिया पर फोड़ा ठीकरा: कोर्ट में CBI

केजरीवाल ने अपना पल्ला झाड़ सिसोदिया पर फोड़ा ठीकरा: कोर्ट में CBI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है
  • प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70
  • महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत
  • कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”
  • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In