• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
केजरीवाल ने अपना पल्ला झाड़ सिसोदिया पर फोड़ा ठीकरा: कोर्ट में CBI

केजरीवाल ने अपना पल्ला झाड़ सिसोदिया पर फोड़ा ठीकरा: कोर्ट में CBI

June 26, 2024
नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

June 2, 2026
कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

June 2, 2026
धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

June 2, 2026
इंदिरा को लग रहा था पिटाई का डर,देश छोड़ने की बनाई थी योजना: अन्नामलाई

अन्नामलाई ने छोड़ दी बीजेपी, नितिन नवीन को थमाया इस्तीफा

June 2, 2026
शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

June 2, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

दिल्ली और मुंबई में वेदांता कार्यालयों पर ईडी की दबिश

June 2, 2026
सौरभ भारद्वाज

न्याय की मांग या कानून का उल्लंघन? जानें क्यों घिरे ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज

June 2, 2026
हमले के बाद दबाव में टीएमसी, नेताओं ने शुरू की कथित ‘कट मनी’ वापसी

हमले के बाद दबाव में टीएमसी, नेताओं ने शुरू की कथित ‘कट मनी’ वापसी

June 2, 2026
भारत में विदेशी ठहराव नियम बदले, निगरानी व्यवस्था होगी और सख्त

भारत में विदेशी ठहराव नियम बदले, निगरानी व्यवस्था होगी और सख्त

June 2, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

दिल्ली में 17 साल के अभिषेक को उसी तरह घेरकर मार डाला

June 2, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

घूंघट बनाम शेरवानी: दंपती के विवाद ने खटखटाया तलाक का दरवाजा

June 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ सकते हैं, तेल कंपनियां घाटे में

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

केजरीवाल ने अपना पल्ला झाड़ सिसोदिया पर फोड़ा ठीकरा: कोर्ट में CBI

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 26, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
केजरीवाल ने अपना पल्ला झाड़ सिसोदिया पर फोड़ा ठीकरा: कोर्ट में CBI

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने बुधवार को केजरीवाल को राउज एवेन्यू स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश करने के बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने कोर्ट में गिरफ्तारी को जायज बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अहम सूबत होने का दावा किया। अपनी दलीलों के बीच सीबीआई ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए ठीकरा मनीष सिसोदिया पर फोड़ रहे हैं। हालांकि, केजरीवाल ने कोर्ट में ही इसे नकारा।

बार एंड बेंच के मुताबिक, स्पेशल जज अमिताभ रावत की अदालत में सीबीआई की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील डीपी सिंह ने कहा, ‘हमें उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की आवश्यकता है। वह यह भी नहीं मान रहे हैं कि विजय नायर उनके मातहत काम कर रहे थे। वह कह रहे हैं कि वह आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज के अंडर काम कर रहे थे। उन्होंने सारी जिम्मेदारी मनीष सिसोदिया पर डाल दी और कहा कि उन्हें शराब नीति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।’

अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई की बात को काटते हुए कोर्ट के सामने बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘सीबीआई सूत्रों से मीडिया में चलवा रहा है कि मैंने एक बयान दिया है कि मैंने कहा है कि मनीष सिसोदिया दोषी है। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। मैंने कहा था कि मनीष सिसोदिया निर्दोष हैं। आम आदमी पार्टी निर्दोष है। मैं निर्दोष हूं। इनका सारा प्लान हमें मीडिया में बदनाम करने का है।’

सीबीआई ने कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा सबूतों का दावा करते हुए केजरीवाल पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मंगुटा रेड्डी को शराब कारोबार में मदद का भरोसा देते हुए उनसे आम आदमी पार्टी के लिए फंड की मांग की थी। सीबीआई ने कहा कि केजरीवाल ने ही उन्हें के कविता से मिलने को कहा था। जांच एजेंसी ने कहा कि साउथ ग्रुप के कहे मुताबिक नीति में बदलाव किए गए।

केजरीवाल की ओर से पेश हुए वकीलों विक्रम चौधरी और विवेक जैन ने सीबीआई की दलीलों को काटते हुए कहा कि यह सत्ता के दुरुपयोग का मामला है। जैन ने अपनी दलीलों में सिसोदिया के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘यही दलीलें मनीष सिसोदिया के केस में भी दी गईं। मनीष सिसोदिया पर चार्जशीट दायर की जा चुकी है। यदि आप उन्हीं सबूतों पर भरोसा कर रहे हैं तो मुझे अब कैसे गिरफ्तार कर रहे हैं?’

केजरीवाल की ओर से जैन ने आगे कहा, ‘वे मेरे विचार की बात कर रहे हैं। कितने विचार (शराब नीति पर रायशुमारी) आए? 14000 से अधिक विचार आए और उनका आरोप है कि 7 विचार फर्जी हैं। मुझे इसकी जानकारी कैसे होगी? क्योंकि मनीष सिसोदिया केस में सारी दलीलें दी जा चुकी हैं। 0.06 फीसदी विचार कथित तौर पर गलत थे। और मेरी भूमिका क्या है? तब मेरे पास विभाग भी नहीं था।’

Tags: अरविंद केजरीवालसीबीआई
Previous Post

जल्द हो जातिगत जनगणना, तमिलनाडु विधानसभा में प्रस्ताव पारित; BJP साथ

Next Post

अकाली दल में फूट का अमृतपाल कनेक्शन, क्यों सुखबीर पर छाए संकट के बादल

Next Post
अकाली दल में फूट का अमृतपाल कनेक्शन, क्यों सुखबीर पर छाए संकट के बादल

अकाली दल में फूट का अमृतपाल कनेक्शन, क्यों सुखबीर पर छाए संकट के बादल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम
  • कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज
  • धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’
  • अन्नामलाई ने छोड़ दी बीजेपी, नितिन नवीन को थमाया इस्तीफा
  • शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In