डेस्क:स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से टीवी पर वापसी कर रही हैं। ये सीरियल 29 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। ऐसे में वह इंटरव्यूज दे रही हैं और हर तरह के मुद्दे पर बात कर रही हैं। ऐसे में उनसे पूछा गया, ‘ऑपरेशन हुआ, एक या दो लोग छोड़ दें तो किसी ने भी सेना का साथ नहीं दिया। पाकिस्तान के खिलाफ एक एक्टर ने नहीं बोला फिल्म इंडस्ट्री से। इस फिल्म इंडस्ट्री को आईना कैसे दिखाएं।’
क्या बोलीं स्मृति ईरानी?
इस पर स्मृति ईरानी ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘क्यों दिखाना है आईना? जो देश के साथ नहीं हैं और उसका देश का साथ देना आपको खलता है तो न देखिए उसको क्योंकि आप साधारण नागरिक होने के नाते अपना गुस्सा, अपना प्रतिशोध कैसे व्यक्त कर सकते हैं? टीवी बंद करके।
‘मैं तब परेशान होंगी जब देश की सेना के साथ…’
स्मृति ईरानी ने आगे कहा, “अगर आप कह रहे हैं कि देश की सेना के साथ एक्टर नहीं खड़ा था तो कोई भी नहीं खड़ा था ये भी तो गलत है। देश की सेना के साथ देश तो खड़ा था। जिस दिन सामान्य नागरिक देश की सेना के साथ नहीं खड़ा होगा उस दिन मैं परेशान होंगी। जब तक देश की सेना के साथ देश का सामान्य नागरिक खड़ा है, संसद खड़ी है तब तक क्या दिक्कत है। एक्टर क्या कर रहा है उस एक्टर को कटघरे में खड़े करके पूछिए।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

