मुंबई:शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का ऐलान कर दिया गया है। शाहरुख निर्देशक एटली के साथ फिल्म कर रहे हैं, इसकी तो काफी समय से चर्चा थी लेकिन नाम का खुलासा नहीं किया गया था। एक टीजर वीडियो के साथ इसके बारे में जानकारी दी गई। ’जवान’ के टीजर में शाहरुख खान एक्शन अवतार में नजर आए। फैन्स ने उन्हें इससे पहले कभी ऐसा नहीं देखा। अब शाहरुख ने ’जवान’ का नया पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म हिंदी सहित तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी। इसके पोस्टर भी सभी भाषाओं में आए हैं।
तस्वीर में शाहरुख का आधा चेहरा पट्टी से ढका हुआ है। उनके हाथ पर भी पट्टी बंधी है। शाहरुख ने लाल रंग की शर्ट के साथ ऑलिव रंग के पैंट्स पहने हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ’रेड चिलीज का यह प्रोजेक्ट स्पेशल हैं क्योंकि हमारे आस-पास कुछ ना टल सकने वाले इश्यूज हुए जिसकी वजह से इंतजार करना पड़ा लेकिन कुछ अच्छे लोगो की कड़ी मेहनत ने इसे कर दिखाया। गौरव वर्मा (रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ), को-प्रोड्यूसर एटली और उनके जवानों को इस सपने को साकार करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। अब जाने के लिए ठीक है चीफ।’
शाहरुख खान ने ’जवान’ के टीजर के साथ बताया कि फिल्म अगले साल जून में आएगी। इसके अलावा शाहरुख की ’पठान’ और ’डंकी’ भी 2023 में रिलीज होगी। टीजर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’एक्शन पैक्ड 2023, ला रहे हैं। आपके लिए जवान, 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में एक धमाकेदार मनोरंजन । हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में।’













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
