• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जय फिलिस्तीन कह फंसे ओवैसी, सांसदी पर मंडराया खतरा; राष्ट्रपति को लेटर

जय फिलिस्तीन कह फंसे ओवैसी, सांसदी पर मंडराया खतरा; राष्ट्रपति को लेटर

June 26, 2024
शशि थरूर

लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है

April 18, 2026
प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

April 18, 2026
महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

April 18, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”

April 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर

April 18, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 18, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 18, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

बैंकों ने सोना–चांदी के आयात ऑर्डर रोके, सप्लाई बाधित होने की आशंका

April 18, 2026
सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

April 18, 2026
अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

April 18, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 18 अप्रैल 2026

April 18, 2026
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

जय फिलिस्तीन कह फंसे ओवैसी, सांसदी पर मंडराया खतरा; राष्ट्रपति को लेटर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 26, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
जय फिलिस्तीन कह फंसे ओवैसी, सांसदी पर मंडराया खतरा; राष्ट्रपति को लेटर

नई दिल्ली। लोकसभा में शपथ लेने के दौरान एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के जय फिलिस्तीन कहने पर विवाद छिड़ गया है। ओवैसी की संसद से सदस्यता खत्म करने की मांग होने लगी है। वरिष्ठ वकील हरि शंकर जैन ने भी इस बाबत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेटर लिखा है और ओवैसी की सदस्यता को अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

वरिष्ठ वकील हरि शंकर जैन ने हैदराबाद से एक बार फिर चुने गए असदुद्दीन ओवैसी द्वारा सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेते समय इस्तेमाल किए गए ‘जय फिलिस्तीन’ शब्दों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा। उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि 25.06.2024 को संसद सदस्य के रूप में शपथ लेते समय विदेशी देश यानी फिलिस्तीन के प्रति अपनी निष्ठा और पालन को स्वीकार करने के लिए सांसद को अयोग्य घोषित किया जाए।

हैदराबाद से पांचवीं बार सदस्य निर्वाचित हुए ओवैसी ने उर्दू में शपथ ली थी। शपथ लेने से पहले उन्होंने दुआ पढ़ी। अपनी शपथ के बाद उन्होंने मुस्लिमों के लिए एआईएमआईएम का नारा बुलंद करने के अलावा अपने राज्य तेलंगाना, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के पक्ष में नारा लगाया। ओवैसी ने पश्चिम एशिया के उस क्षेत्र के पक्ष में नारा लगाया जो वर्तमान में युद्ध का सामना कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा के केंद्रबिंदु में है। उनकी शपथ के बाद सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई, जिससे सदन में हंगामा शुरू हो गया।

संसद से बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए, ओवैसी ने कहा था कि उन्होंने सदन के भीतर ‘जय फिलिस्तीन’ कहा है। उनका कहना था, ”अन्य सदस्य भी अलग-अलग बातें कह रहे हैं… मैंने कहा ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन’। यह कैसे गलत है? मुझे संविधान के प्रावधान बताएं? आपको दूसरों की बात भी सुननी चाहिए…पढ़िए कि महात्मा गांधी ने फिलिस्तीन के बारे में क्या कहा था।” यह पूछे जाने पर कि उन्होंने फिलिस्तीन का उल्लेख क्यों किया, ओवैसी ने कहा, ”वे उत्पीड़ित लोग हैं।”

वहीं, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और किरेन रिजिजू ने ओवैसी की आलोचना की और उनके बयान की निंदा की। एआईएमआईएम प्रमुख पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कहा, “एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा संसद में दिया गया ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा गलत है। यह सदन के नियमों के खिलाफ है। वह भारत में रहते हुए ‘भारत माता की जय’ नहीं कहते हैं।” तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, “लोगों को यह समझना चाहिए कि वह देश में रहते हुए असंवैधानिक काम करते हैं।” दूसरी ओर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि शपथ लेते समय दूसरे देश की प्रशंसा का नारा लगाना अनुचित है। उन्होंने कहा, “हमारी फिलिस्तीन या किसी अन्य देश से कोई दुश्मनी नहीं है। मुद्दा यह है कि शपथ लेते समय क्या किसी सदस्य द्वारा किसी अन्य देश की प्रशंसा में नारा लगाना उचित है।”

Tags: असदुद्दीन ओवैसी
Previous Post

चार अंगुलियां आप पर उठती हैं…अखिलेश और राहुल को चिराग पासवान का जवाब

Next Post

सेमीफाइनल से पहले छिना सूर्या का ताज, कौन बना नंबर-1 टी20 बल्लेबाज?

Next Post
सेमीफाइनल से पहले छिना सूर्या का ताज, कौन बना नंबर-1 टी20 बल्लेबाज?

सेमीफाइनल से पहले छिना सूर्या का ताज, कौन बना नंबर-1 टी20 बल्लेबाज?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है
  • प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70
  • महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत
  • कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”
  • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In