जयपुर:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार 2 जनवरी आधी रात को जयपुर में शहर में रैन बसेरों को जायजा लिया। कड़कडाती सर्दी में मुख्यमंत्री खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को रैन बसेरों में शिफ्ट कराया। सीएम ने सर्दी में नगर निगम की ओर से संचालित रैन बसेरो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सड़क किनारे फुटपाथ और व्हील चेयर पर लोग खुले आसमान में सोते हुए नजर आए तो उन्होंने गाड़ी रुकवा कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जयपुर शहर में संचालित समस्त रैन बसेरों में विश्राम करने एवं शयन की आवश्यकता से रूकने वाले जरूरतमंदों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने रैन बसेरों में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखने एवं एंट्री रजिस्टर को अच्छे से मेंटेन करने के निर्देश दिए।शर्मा ने जेएलएन मार्ग पर सड़क किनारे रह रहे निराश्रित लोगों एवं दिव्यांगजन को सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया।
उन्होंने सभी से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी और राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग देने के लिए उन्हें आश्वस्त भी किया। इस अवसर पर नगर निगम ग्रेटर उप महापौर श्री पुनीत कर्णावट सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

