डेस्क:कई बार हीरो और हिरोइन को लेकर दी जाती फीस पर डिस्कशन होता रहता है। कई एक्ट्रेसेस का कहना है कि हीरो को उनसे ज्यादा फीस दी जाती है और आज भी ऐसा होता है। अब कृति सेनन ने इस मुद्दे पर बात की और कहा कि कई बार ऐसा हुआ है कि हिरो को बेहतर कार या बेहतर कमरा मिला है। कृति ने यह भी बताया कि कैसे उनकी मां ने उन्हें खुलकर सपना देखने और उसे पूरा करने के लिए मोटिवेट किया है।
कृति ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि उनके पैरेंट्स दोनों काम करते थे और घर की जिम्मेदारियों को बराबरी से डिवाइड किया था। इसी वजह से कृति और नुपुर को कभी उनके जेंडर को लेकर रेस्ट्रिक्टेड नहीं हुआ। कृति ने बताया कि जबकि उनकी मां केवल उनके पढ़ने के हक के लिए लड़ सकीं और उन्होंने अपने हॉबीज को त्याग दिया था। लेकिन उन्होंने हमेशा कृति को स्वतंत्र रूप से सपने देखने और जो वह चाहती थी उसे करने के लिए मोटिवेट किया है।
कृति ने माना कि कई बार उन्हें मेल एक्टर्स के साथ कम्पैरिजन में कम महसूस होता है। वह बोलीं, ‘ऐसा कई बार नहीं हुआ, लेकिन छोटी-छोटी चीजें जैसे मेल एक्टर्स को बेहतर कार और बेहर कमरा मिलता है। यहां बात सिर्फ गाड़ी की नहीं बल्कि मुझे छोटा महसूस करवाने की है क्योंकि मैं एक महिला हूं। बस इसे इक्वल करना है।’
कृति ने यह भी बताया कि कई बार असिस्टेंट डायरेक्टर पहले फीमेल एक्टर्स को बुलाते हैं और वह फिर मेल एक्टर का इंतजार करती है। मैं बोलती हूं कि ऐसा नहीं करना चाहिए। इस माइंडसेट को बदलना है।
कृति की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट मूवी दो पत्ती में नजर आई थीं। इस फिल्म को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था। अब वह तेरे इश्क में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ धनुष होंगे। फिल्म इस साल 28 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह कॉकटेल 2 में भी नजर आने वाली हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
